MP3 vs MP4: नाम एक जैसे, काम बिल्कुल अलग

MP3 और MP4 सुनने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन दोनों का इस्तेमाल अलग है। यह फर्क समझ लिया तो कन्फ्यूजन हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।

MP3 और MP4 में क्यों होता है कन्फ्यूजन

दोनों के नाम मिलते-जुलते हैं, इसलिए कई लोग इन्हें एक ही फाइल फॉर्मेट समझ लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है।

MP3 क्या होता है

MP3 एक ऑडियो फॉर्मेट है, जिसका इस्तेमाल गाने और साउंड फाइल्स को कम साइज में स्टोर करने के लिए किया जाता है।

MP3 का सबसे बड़ा फायदा

कम स्टोरेज में ज्यादा गाने सेव होते हैं और यह लगभग हर डिवाइस में आसानी से चल जाता है।

MP4 क्या है

MP4 एक मल्टीमीडिया फॉर्मेट है, जिसमें ऑडियो के साथ वीडियो, इमेज और सबटाइटल भी शामिल होते हैं।

MP4 कहां सबसे ज्यादा काम आता है

YouTube, OTT प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर वीडियो देखने और शेयर करने के लिए MP4 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

MP3 या MP4 कौन सा चुनें

सिर्फ म्यूजिक सुनना है तो MP3 बेहतर है, लेकिन वीडियो और मल्टीमीडिया कंटेंट के लिए MP4 सही विकल्प है।

Next Story