Year Ender 2025: इन एआई कंपनियों ने फ्री कर दिए महंगे सब्सक्रिप्शन प्लान

इस साल भारतीय यूजर्स को बिना पैसे दिए ही एआई के प्रीमियम फीचर्स का फायदा मिला। देखें कौन-कौन सी कंपनियां ऑफर में शामिल हुईं।

गूगल जेमिनी फ्री

गूगल ने जियो यूजर्स के लिए जेमिनी एआई प्रो प्लान 18 महीनों तक फ्री कर दिया। भारत में करीब 50 करोड़ यूजर्स इसका लाभ उठा पाएंगे।

ओपनएआई चैटजीपीटी

ओपनएआई ने चैटजीपीटी गो प्लान को एक साल तक फ्री किया। दुनिया के बाकी देशों में यह प्लान पेड है।

परप्लेक्सिटी एआई

एयरटेल के यूजर्स के लिए परप्लेक्सिटी प्रो प्लान फ्री। यूजर्स सालाना 17,000 रुपये वाले प्लान का मुफ्त लाभ ले रहे हैं।

भारत पर कंपनियों की मेहरबानी

भारत में 73 करोड़ स्मार्टफोन यूजर्स हैं। कंपनियों के लिए बड़ा यूजर बेस और डेटा खपत फायदा है।

यूजर्स की बढ़ी संख्या

चैटजीपीटी गो के फ्री होने के बाद यूजर्स की संख्या में 607 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। जेमिनी के डेली यूजर्स भी 15 प्रतिशत बढ़े।

यूजर्स के लिए साल की खुशखबरी

इस साल भारतीय यूजर्स ने प्रीमियम एआई फीचर्स बिना पैसे दिए एक्सेस किए। यह अनुभव कई यूजर्स के लिए लाभदायक रहा।

Next Story