किडनी फेल्योर के 7 शुरुआती संकेत जिन्हें न करें इग्नोर

किडनी धीरे-धीरे खराब होती है, लेकिन शुरुआती लक्षण पहचानकर समय रहते बचाव किया जा सकता है

शरीर में सूजन

पैरों, टखनों, चेहरे या आंखों के आसपास सूजन किडनी फेल्योर की पहली चेतावनी हो सकती है

यूरिन में बदलाव

बार-बार पेशाब आना, रंग का बदलना, झागदार या खून वाला यूरिन गंभीर संकेत हैं

हाई ब्लड प्रेशर

बिना वजह बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर किडनी की कमजोरी की ओर इशारा करता है

लगातार थकान और कमजोरी

टॉक्सिन्स शरीर में जमा होने से थकान, ध्यान न लगना और कमजोरी महसूस होती है

भूख न लगना और मतली

उल्टी, मुंह में धातु जैसा स्वाद या पाचन की परेशानी किडनी समस्या की निशानी हो सकती है

त्वचा और सांस की समस्याएं

खुजली, रंग बदलना और सांस फूलना भी किडनी खराब होने के संकेत हैं

Next Story