100 करोड़ व्यूज सुनते ही करोड़ों की कमाई दिमाग में आती है। लेकिन YouTube पर 1 बिलियन व्यूज का पैसा इतना सीधा नहीं होता। असली गणित जानकर आप चौंक सकते हैं।
1 बिलियन यानी 100 करोड़ व्यूज। दुनिया में बहुत कम वीडियो ही इस आंकड़े को छू पाते हैं।
YouTube क्रिएटर्स को विज्ञापनों के जरिए कमाई देता है, जो CPM और RPM पर आधारित होती है।
भारत में औसतन RPM 20 से 200 रुपये प्रति 1000 व्यूज तक हो सकता है।
RPM 50 रुपये हो तो करीब 5 करोड़, 100 रुपये पर 10 करोड़ और 200 रुपये पर 20 करोड़ तक कमाई संभव है।
कंटेंट कैटेगरी, ऑडियंस देश, वॉच टाइम और विज्ञापनों की संख्या कमाई तय करती है।
ब्रांड डील्स, स्पॉन्सरशिप और मेंबरशिप से कई बार ऐड रेवेन्यू से ज्यादा कमाई होती है।