कंपकपाती सर्दी में थोड़ी सी लापरवाही गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरा बन सकती है। डॉक्टर से जानिए प्रेगनेंसी के दौरान ठंड में किन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है।
सर्दी, खांसी और नाक बंद रहने से मां के ऑक्सीजन लेवल पर असर पड़ता है, जो बच्चे की सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
ठंड के मौसम में बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सिर व पैरों को अच्छी तरह ढककर रखें।
आंवला, फल, सूप और हरी सब्जियां खाएं और रोज 7 से 8 घंटे की पूरी नींद जरूर लें।
ठंड में प्रदूषण ज्यादा होता है, ऐसे में बाहर जाना हो तो एन 95 मास्क जरूर पहनें।
खांसी या बुखार दो दिन से ज्यादा रहे तो खुद दवा न लें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
प्रेगनेंसी में तनाव मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है, रोज मेडिटेशन फायदेमंद है।