गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में एनीमिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जानें इसके कारण और बचाव।
एनीमिया तब होता है जब शरीर में हीमोग्लोबिन या खून की मात्रा सामान्य से कम हो जाती है।
गर्भावस्था में खून की बढ़ी हुई मात्रा के लिए अधिक आयरन और पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
असंतुलित भोजन, सप्लीमेंट्स न लेना और स्वास्थ्य जांच की कमी एनीमिया के मुख्य कारण हैं।
बार-बार गर्भधारण और पोषण की कमी भी महिलाओं में एनीमिया के मामलों को बढ़ाते हैं।
कमजोरी, थकान या चक्कर आने जैसे संकेतों को हल्के में न लें और डॉक्टर से सलाह लें।
संतुलित डाइट लें, आयरन और फोलिक एसिड युक्त भोजन खाएं और नियमित हीमोग्लोबिन जांच कराएं।