रेगिस्तान और भीषण गर्मी के लिए मशहूर सऊदी अरब में बर्फ की चादर बिछ गई। जानिए यह असामान्य मौसम क्यों आया।
टबुक, अल जौफ और तुवैक रेंज जैसे इलाकों में सऊदी अरब ने दशकों बाद बर्फबारी देखी।
कई क्षेत्रों में तापमान माइनस 4 डिग्री तक गिर गया, जो रेगिस्तानी जलवायु से काफी अलग है।
इतनी व्यापक बर्फबारी आखिरी बार करीब 33 साल पहले दर्ज की गई थी, वह भी सीमित इलाकों में।
ध्रुवीय ठंडी हवा और अरब सागर से आई नमी ने मिलकर बर्फबारी की स्थिति बनाई।
ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान पहले से कम होता है, जिससे वहां बर्फ जमना आसान हो गया।
विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन ने इस असामान्य और चरम मौसम को और तीव्र बना दिया।