Winter Pregnancy Diet: सर्दियों में प्रेग्नेंसी में रखें ये पोषण टिप्स

ठंड के मौसम में प्रेग्नेंसी के दौरान सही डाइट बेहद जरूरी है। जानें कौन सी चीजें आपकी और बच्चे की सेहत के लिए फायदेमंद हैं।

सर्दियों में विटामिन D जरूरी

धूप कम मिलने की वजह से विटामिन D की कमी हो सकती है। यह बच्चे की हड्डियों और दांतों के विकास के लिए जरूरी है।

विटामिन C से इम्यूनिटी मजबूत

संतरा, कीवी और आंवला जैसी चीजें ठंड में इम्यूनिटी बढ़ाती हैं और संक्रमण से बचाती हैं।

आयरन से एनीमिया से बचाव

पालक, दालें, गुड़, खजूर और चुकंदर में भरपूर आयरन है, जो खून बनाने और एनीमिया रोकने में मदद करता है।

कैल्शियम और हड्डियों की मजबूती

दूध, दही, पनीर और रागी कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। प्रेग्नेंसी में रोजाना 500 मिलीग्राम से 1 ग्राम कैल्शियम लेना चाहिए।

ओमेगा-3 से दिमाग और आंखों का विकास

अलसी के बीज, अखरोट और सैल्मन ओमेगा-3 के स्रोत हैं। मछली न लेने पर डॉक्टर से सप्लीमेंट की सलाह लें।

हाइड्रेशन और पारंपरिक ऊर्जा

गुनगुना पानी या अदरक वाली हर्बल चाय पीएं। तिल-गुड़ के लड्डू और मौसमी सब्जियां शरीर को ताकत देती हैं।

Next Story