Shark Tank India 5: अमन गुप्ता और कुणाल बहल की बहस से शुरू हुआ धमाका

Shark Tank India सीजन 5 का प्रीमियर तेज और टेंशन भरा रहा। अमन गुप्ता और कुणाल बहल के बीच एक डेजर्ट ब्रांड को लेकर बहस हुई।

सीजन 5 का प्रीमियर

5 जनवरी को Shark Tank India 5 का प्रीमियर हुआ। नए शार्क्स पहले से ज्यादा स्ट्रिक्ट और निर्णायक नजर आए।

डेजर्ट ब्रांड पेश किया गया

संस्थापक राहुल, अनन्या, वीर और अमय ने क्रोइसां-वॉफल हाइब्रिड पेश किया। अमन गुप्ता पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखे।

कुणाल बहल ने उठाया सवाल

कुणाल ने कॉम्पिटिशन और बड़ी चेन कंपनियों के दबदबे को लेकर संस्थापकों से सवाल किए और उनका लॉजिक परखने की कोशिश की।

स्टोर लोकेशन पर बहस

राहुल ने कहा कि पहला आउटलेट द बेल्जियन वॉफल कंपनी स्टोर के सामने होगा। अमन ने इसे स्टार्ट बताया, कुणाल ने लॉजिक पर सवाल उठाया।

प्राइस पॉइंट पर चर्चा

संस्थापक ने बताया कि डेजर्ट की कीमत 267 रुपये होगी। शार्क्स ने इसे लेकर गहराई से सवाल पूछे और मार्केट स्ट्रेटेजी पर ध्यान दिया।

Next Story