कैंसर से जुड़े 9 बड़े भ्रम, जिन पर आज भी लोग कर लेते हैं भरोसा

माइक्रोवेव से लेकर मोबाइल तक, कैंसर को लेकर फैले कई डर सच नहीं हैं। डॉक्टर क्या कहते हैं, जानिए पूरी सच्चाई।

माइक्रोवेव और कैंसर का डर

माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से कैंसर होता है, यह सिर्फ एक भ्रम है। माइक्रोवेव सेफ कंटेनर सुरक्षित माने जाते हैं।

मोबाइल फोन से ब्रेन कैंसर

लंबे समय से यह डर फैला है, लेकिन अब तक की रिसर्च में मोबाइल इस्तेमाल और ब्रेन कैंसर के बीच सीधा संबंध नहीं मिला।

स्वीटनर और एक्स रे को लेकर सच

आर्टिफिशियल स्वीटनर और मेडिकल एक्स रे में इस्तेमाल रेडिएशन सामान्य मात्रा में कैंसर का कारण नहीं माने जाते।

हेयर कलर और अंडरवायर ब्रा

हेयर प्रोडक्ट्स और अंडरवायर ब्रा को लेकर डर फैला, लेकिन अब तक कोई ठोस वैज्ञानिक सबूत सामने नहीं आया।

डियोडरेंट और पैकेज्ड फूड

डियोडरेंट या फूड कलर से कैंसर होने की बात सही नहीं मानी जाती, जब इन्हें तय मानकों में इस्तेमाल किया जाए।

सिर्फ स्मोकर्स को नहीं होता लंग कैंसर

धूम्रपान बड़ी वजह है, लेकिन प्रदूषण, सेकेंड हैंड स्मोक और जेनेटिक कारणों से नॉन स्मोकर्स भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

Next Story