पीठ या गर्दन का लगातार दर्द सिर्फ थकान नहीं, कई बार यह गंभीर समस्या की चेतावनी भी हो सकता है.
लगातार या बार बार होने वाला रीढ़ का दर्द शरीर में किसी अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है.
स्लिप डिस्क में नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे तेज दर्द, झनझनाहट और चलने में परेशानी हो सकती है.
इस समस्या में गर्दन और कमर में अकड़न रहती है और दर्द लंबे समय तक बना रह सकता है.
ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं, जिससे रीढ़ में दर्द और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है.
पुरानी सूजन, नसों की समस्या या पुरानी चोट भी रीढ़ की हड्डी में दर्द बढ़ा सकती है.
सही पोश्चर, हल्की एक्सरसाइज, वजन कंट्रोल और समय पर डॉक्टर की सलाह से रीढ़ को स्वस्थ रखा जा सकता है.