एक ग्लोबल रिपोर्ट में दुनिया के 25 देशों के मर्दों की हैंडसमनेस रैंकिंग सामने आई है, जिसमें भारत ने भी दमदार एंट्री की है।
इंफोडेक्स की रिपोर्ट में चेहरे की बनावट, फिटनेस, ग्रूमिंग और कॉन्फिडेंस जैसे फैक्टर्स के आधार पर रैंकिंग तय की गई।
स्पेन के मर्दों को दुनिया में सबसे ज्यादा हैंडसम माना गया, जिनकी खासियत है लीन बॉडी, शार्प जॉलाइन और अलग-अलग आई कलर।
स्पेन के बाद स्वीडन दूसरे, फ्रांस तीसरे, ब्राजील चौथे और इटली पांचवें नंबर पर हैं।
इस लिस्ट में भारत को 7वां स्थान मिला है, जहां स्किन टोन, पर्सनैलिटी और डाइवर्स लुक्स को खास माना गया।
जापान, चीन, साउथ कोरिया के साथ पाकिस्तान भी लिस्ट में शामिल है, जिसे 19वां स्थान मिला है।
वेनेजुएला, वियतनाम, सोमालिया, अंगोला और साउथ कोरिया भी दुनिया के सबसे हैंडसम मर्दों की लिस्ट में जगह बना चुके हैं।