गर्मी में इन सब्जियों से रखें हाइड्रेशन और पोषण

समर में शरीर को पानी और न्यूट्रिएंट्स की जरूरत बढ़ जाती है। ये सब्जियां गर्मी में हाइड्रेट और स्वस्थ रहने में मदद करती हैं।

खीरा: पानी और पोषण का सोर्स

देसी खीरा गर्मियों में डेली डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर भरपूर होता है।

लेट्यूस: हल्का और हाइड्रेटिंग

100 ग्राम लेट्यूस में 95 ग्राम पानी होता है। इसे सलाद में या घर पर उगाकर खाएं।

पेठा: स्वादिष्ट और पानी से भरपूर

वाइट पंपकिन की सब्जी बनाकर खाएं। 100 ग्राम पेठा में 96.1 ग्राम पानी पाया जाता है।

टमाटर: लाइकोपीन और विटामिन सी

गर्मियों में टमाटर सलाद या सब्जी में खाएं। 100 ग्राम में 95 प्रतिशत पानी होता है।

प्याज: लू से बचाने वाला सुपरफूड

कच्चा सलाद या सब्जी में प्याज शामिल करें। 100 ग्राम प्याज में 89.1 ग्राम पानी पाया जाता है।

टिंडा, लौकी और तोरई

ये सीजनल सब्जियां पाचन के लिए अच्छी हैं और पानी व न्यूट्रिएंट्स से भरपूर रहती हैं।

Next Story