विटामिन सी के लिए सिर्फ संतरा नहीं, एक 10 रुपये की चीज है जो आपकी इम्यूनिटी को सुपरचार्ज कर सकती है। जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके।
100 ग्राम आंवले में लगभग 600 mg विटामिन सी होता है, जबकि संतरे में सिर्फ 53 mg। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
आंवले में फाइबर, कैल्शियम और पोटेशियम भी अधिक मात्रा में हैं। पाचन और हड्डियों के लिए यह अधिक फायदेमंद है।
आंवला सिर्फ 44 कैलोरी में कई पोषक तत्व देता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी संतरे से बेहतर विकल्प है।
आंवला जूस रोजाना खाली पेट या दोपहर में पीने से बॉडी की इम्यूनिटी और डिटॉक्स क्षमता बढ़ती है।
रात में आंवले के टुकड़े पानी में भिगोएं और सुबह खाली पेट पीएं। यह किडनी और लिवर के लिए फायदेमंद है।
आंवले की चटनी या मुरब्बा बनाकर खाने से स्वाद भी आएगा और हेल्थ भी सुधरेगी। रोजाना डाइट में शामिल करें।