विटामिन B3 लेने से पहले जरूर जानें यह खतरा

ज्यादा नियासिन लेने से आंखों की रोशनी पर गंभीर असर हो सकता है। सावधानी जरूरी है।

विटामिन B3 क्या है?

नियासिन या विटामिन B3 कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट हेल्थ के लिए जाना जाता है।

बिना सलाह के लेना खतरनाक

कई लोग इसे खुद रोजाना लेते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन नुकसान भी कर सकता है।

अमेरिका में गंभीर केस

61 साल के व्यक्ति की आंखों की रोशनी नियासिन की अधिक खुराक के कारण एक महीने में कमजोर हो गई।

कितनी खुराक हुई समस्या

मरीज ने 3 से 6 ग्राम रोजाना नियासिन लिया था, जो सामान्य से कई गुना ज्यादा था।

आंखों पर असर

ज्यादा नियासिन लेने से नजर खतरनाक स्तर तक गिर गई और साफ दिखाई देना बंद हो गया।

सावधानी जरूरी

कोलेस्ट्रॉल या हृदय स्वास्थ्य के लिए कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले हमेशा डॉक्टर की सलाह लें।

Next Story