अगर आपके मोगरे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो अपनाइए ये आसान गार्डनिंग टिप्स। सही देखभाल और एक खास घरेलू नुस्खा पौधे को बना देगा फूलों से लदा।
नर्सरी से लाने के बाद पौधे को 2 से 3 दिन नई जगह के माहौल में रहने दें। इससे पौधा आसानी से एडजस्ट हो जाता है।
गमले की तली में सब्जियों और फलों के छिलके डालें। यह धीरे धीरे ऑर्गेनिक खाद बनकर जड़ों को भरपूर पोषण देता है।
मोगरे को रोज 5 से 6 घंटे सीधी धूप जरूर मिले। अच्छी धूप मिलने पर पौधा तेजी से बढ़ता है और खूब कलियां बनाता है।
जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तभी पानी दें। जरूरत से ज्यादा पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है।
नई टहनियों के ऊपरी हिस्से को समय समय पर तोड़ते रहें। इससे नई शाखाएं निकलती हैं और फूलों की संख्या बढ़ जाती है।
एक लीटर पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रातभर रखें। हर 15 दिन में यह पानी देने से जड़ें मजबूत होती हैं और पौधे पर ढेरों फूल खिलते हैं।