भगवान श्रीकृष्ण को भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग नामों और स्वरूपों में पूजा जाता है। जानिए उनके प्रसिद्ध नाम, जीवन से जुड़े रोचक तथ्य और दिव्य लीलाएं।
भगवान श्रीकृष्ण केवल मथुरा तक सीमित नहीं हैं। भारत के अलग अलग राज्यों में वे अलग नामों और स्वरूपों में श्रद्धापूर्वक पूजे जाते हैं।
उत्तर प्रदेश में गोपाल और गोविंद, राजस्थान में श्रीनाथजी और ठाकुर जी, जबकि गुजरात में भगवान श्रीकृष्ण द्वारकाधीश के रूप में प्रसिद्ध हैं।
ओडिशा में जगन्नाथ, महाराष्ट्र में विट्ठल, बंगाल में गोपालजी और दक्षिण भारत में गोविंदा या वेंकटेश के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना होती है।
असम, त्रिपुरा और नेपाल में श्रीकृष्ण नाम से पूजा होती है। वहीं इंडोनेशिया, अमेरिका, इंग्लैंड और फ्रांस में भी उनके भक्त बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को वासुदेव पुत्र भी कहा जाता है। उन्होंने नरकासुर की कैद से सोलह हजार राजकुमारियों को मुक्त कर उनका सम्मान सुरक्षित किया।
भगवान श्रीकृष्ण लगभग एक सौ पच्चीस वर्षों तक पृथ्वी पर रहे। उनके जीवन का हर प्रसंग धर्म, प्रेम, करुणा और मानवता की प्रेरणा देता है।