iQOO Pad 5c चीन में लॉन्च हो गया है। इसमें 2.8K 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 10000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स मिलते हैं।
iQOO ने अपना नया मिड-रेंज टैबलेट चीन में लॉन्च कर दिया है। यह प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन के साथ आया है।
टैबलेट में 12.1 इंच का 2.8K LCD डिस्प्ले मिलता है। 144Hz रिफ्रेश रेट गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव शानदार बनाता है।
इस टैब में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। साथ में 12GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
10000mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। कंपनी के अनुसार वीडियो प्लेबैक में करीब 12.3 घंटे का बैकअप मिलता है।
टैबलेट में 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। क्वॉड स्पीकर और 3D कूलिंग सिस्टम मनोरंजन और गेमिंग को बेहतर बनाते हैं।
iQOO Pad 5c की शुरुआती कीमत करीब 38000 रुपये है। फिलहाल इसे चीन में Gray Crystal और Silver Wing रंगों में लॉन्च किया गया है।