देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानिए, जहां सफलता के लिए कड़ी मेहनत, सही रणनीति और लगातार तैयारी की जरूरत होती है।
IAS, IPS और IFS जैसी सेवाओं के लिए होने वाली UPSC Civil Services Exam को भारत की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है।
देश के प्रतिष्ठित IIT संस्थानों में प्रवेश के लिए JEE Advanced पास करना जरूरी होता है। इसमें कठिन सवाल और सीमित सीटें होती हैं।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS में दाखिले के लिए NEET UG सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है।
Chartered Accountant बनने के लिए Foundation, Intermediate और Final के कई चरणों से गुजरना पड़ता है।
इंजीनियरिंग और साइंस ग्रेजुएट्स के लिए GATE परीक्षा उच्च शिक्षा और कई सरकारी नौकरियों का रास्ता खोलती है।