Vivo ने चीन में G5i और G5z लॉन्च किए हैं। दोनों फोन में बड़ी बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं।
Vivo ने चीन में G5i और G5z स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों मॉडल डिजाइन और फीचर्स के मामले में लगभग एक जैसे हैं।
दोनों स्मार्टफोन में 7200mAh बैटरी दी गई है। 44W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है।
फोन में 4nm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ Adreno 613 GPU बेहतर परफॉर्मेंस का अनुभव देता है।
6.75 इंच LCD डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों स्मूथ रहती हैं।
फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरों से 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
फोन 6GB और 8GB रैम विकल्प के साथ 256GB तक स्टोरेज में उपलब्ध हैं। शुरुआती कीमत करीब 30900 रुपये रखी गई है।