Raveena Tandon: एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ मारपीट मामला! कंगना ने रवीना का किया समर्थन, बोली- 'उन लोगों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई',

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, बॉलीवुड हिंदी न्यूज़,ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 4 जून हिंदी न्यूज़, एक्ट्रेस रवीना टंडन मारपीट मामला, कंगना ने रवीना का किया समर्थन

रवीना टंडन पर नशे की हालत में एक महिला संग मारपीट करने का आरोप लगा था। इस मामले पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएक्शन सामने आया है। जिसमें अभिनेत्री ने रवीना का समर्थन किया है।

Raveena Tandon Assault Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से मारपीट मामला खूब सुर्खियां में रहा है। हालांकि, CCTV फुटेज से खुलासा हुआ है कि इस विवाद में एक्ट्रेस की कोई गलती नहीं थी। इसके बावजूद भी उन पर एक बुजुर्ग महिला पर गाड़ी चढ़ाने और उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रवीना का साथ दिया। कंगना ने इस घटना को लिंचिंग बताया है और साथ ही एक्ट्रेस ने उन सभी पर एक्शन लेने की भी मांग की है।

कंगना रनौत ने रवीना का किया समर्थन

एक्ट्रेस कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रवीना से मारपीट मामले पर अपना ओपिनियन शेयर किया। कंगना ने स्टोरी में लिखा- रवीना टंडन के साथ जो भी हुआ वह चिंताजनक विषय है। अगर इस विरोधी ग्रुप में 5 से 6 और लोग होते तो वो लिंचिंग का शिकार हो जातीं। हम इस तरह के रोडरेज जैसी सभी घटनाओं की निंदा करते हैं। उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचकर भागने नहीं देना चाहिए। 

मारपीट का क्या था मामला

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (1 जून) रात को रवीना टंडन और उनके ड्राइवर की बांद्रा में कुछ महिलाओं से बहस हो गई। इस दौरान महिला ने रवीना के खिलाफ नशे की धुत में बुजुर्ग महिला से मारपीट करने और उस पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगाया।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने बताया कि गाड़ी पीछे करने पर रवीना और उनके ड्राइवर की महिला से बहस हुई थी। मामूली विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि रवीना नशे में नहीं थीं।

Leave a comment