Guru Randhawa Birthday Special: फ्लॉप गानों से हुई थी करियर की शुरुआत, अब करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं रंधावा, Luxury गाड़ियों के रहे शौकीन

Guru Randhawa Birthday Special: फ्लॉप गानों से हुई थी करियर की शुरुआत, अब करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं रंधावा, Luxury गाड़ियों के रहे शौकीन,गुरु रंधावा बर्थडे

गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत कई फ्लॉप गानों से की थी। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। फिर एक गाने ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया और आज वे करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Guru Randhawa Birthday: ‘लगदी लाहौर दी, ‘तेनू सूट-सूट करदा’ जैसे कई हिट गानों के लिए प्रसिद्ध गायक गुरु रंधावा आज यानि 30 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। पंजाब से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक, गुरु ने अपनी एक खास पहचान बना ली है और अपने हर गाने के साथ वो खूब चर्चा में रहते हैं।

Guru Randhawa Birthday Special: फ्लॉप गानों से हुई थी करियर की शुरुआत, अब करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं रंधावा, Luxury गाड़ियों के रहे शौकीन

लेकिन क्या आपको पता है कि गुरु ने अपने करियर की शुरुआत कई फ्लॉप गानों से की थी और उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा। फिर एक गाने ने उनकी जिंदगी को बदलकर रख दिया और आज वे करोड़ों के मालिक हैं। चलिए, हम गुरु की जिंदगी और करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

इस गाने ने बदली रंधावा की ज़िंदगी

बता दें कि गुरु रंधावा का असली नाम गुरुशरण जोत सिंह रंधावा है। गुरु ने एमबीए की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद उन्होंने कई स्टेज शो और पार्टियों में गाने का अनुभव हासिल किया। उन्होंने 2012 में अपना पहला गाना ‘सेम गर्ल’ लॉन्च किया था, लेकिन वह गाना खास सफलता नहीं पा सका। इसके बाद भी गुरु ने कई गाने रिलीज किए, लेकिन उन्हें कोई विशेष सफलता नहीं मिली।

Guru Randhawa Birthday Special: फ्लॉप गानों से हुई थी करियर की शुरुआत, अब करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं रंधावा, Luxury गाड़ियों के रहे शौकीन

दो साल तक संघर्ष करने के बाद गुरु ने 2015 में रैपर बोहेमिया के साथ मिलकर ‘पटोला’ गाना बनाया, जिसने उनकी जिंदगी को एक नए मोड़ पर पहुंचा दिया। इस गाने को बेस्ट पंजाबी गाने का अवार्ड भी मिला। इसके बाद गुरु ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और उन्होंने 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वरगी', 'रात कमल है' और 'बन जा रानी' जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी।

गुरु रंधावा की Net Worth

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरु रंधावा की नेटवर्थ लगभग 41 करोड़ रुपये है। यह प्रख्यात गायक एक गाने के लिए 15 लाख रुपये की फीस लेते हैं, जबकि स्टेज शो के लिए उनकी फीस 10 लाख रुपये होती है। ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए वे 5 से 7 लाख रुपये चार्ज करते हैं। गुरु रंधावा के पास दिल्ली में एक भव्य घर भी है, जिसे उन्होंने 2019 में खरीदा था।

Guru Randhawa Birthday Special: फ्लॉप गानों से हुई थी करियर की शुरुआत, अब करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं रंधावा, Luxury गाड़ियों के रहे शौकीन

Luxury गाड़ियां का है शौक

अगर हम उनकी कारों के कलेक्शन की बात करें, तो गुरु रंधावा के पास एक शानदार canary-yellow Mercedes C Class है, जिसकी कीमत 50 लाख से 1.4 करोड़ रुपये के बीच है। इसके अलावा, उनके पास BMW 3 Series GT है, जिसकी कीमत 50 लाख से 61 लाख रुपये के बीच है। इसके साथ ही, उनके पास Dodge Challenger SRTR, Range Rover Evoque, Cadillac और Lamborghini Gallardo जैसी कारें भी हैं, जिनकी कीमत 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच है।

Leave a comment