क्या है? विटामिन बी 5 एवं हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है, जानिए

 क्या है? विटामिन बी 5 एवं हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है, जानिए
Last Updated: 08 फरवरी 2023

क्या है?विटामिन बी 5 एवं हमारे शरीर के लिए कैसे फायदेमंद है, जानिए   What is Vitamin B5 and how it is beneficial for our body, know

शरीर को एक नहीं बल्कि समय-समय पर कई पोषक तत्वों की जरूरत होती हैं। जिस तरह से विटामिन-ई, विटामिन-सी आदि विटामिन्स की शरीर को ज़रूरत होती है, ठीक उसी तरह विटामिन-बी5 की भी ज़रूरत होती है। इसके सेवन से घर बैठे-बैठे कई बीमारियां अपने आप शरीर से दूर रहती है। 

विटामिन बी 5 को पैंटोथेनिक एसिड भी कहा जाता हैं। विटामिन बी 5 एक महत्वपूर्ण विटामिन में से एक है जो शरीर में रक्त कोशिका बनाने में आवश्यक होता है। यह व्यक्ति द्वारा खाएं गए भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करता है। विटामिन बी 5 व्यक्ति के त्वचा, आंख, बाल, जिगर के लिए फायदेमंद होता हैं। हालांकि विटामिन बी 5 की कमी होने से व्यक्ति को अनेक समस्या का सामना करना पड़ता हैं। शरीर में अन्य विटामिन की तरह विटामिन बी 5 जरुरी होता है। बहुत से लोगो को पता नहीं होगा विटामिन बी  5 की कमी होने से क्या हो सकते है। आइए इस लेख में आपको विटामिन बी 5 के बारे में विस्तार से बताते है। 

विटामिन बी 5 की कमी के कारण   Causes of Vitamin B5 Deficiency

कुपोषण का शिकार होना। 

जिन सबंधित न्यूरोडीजेनेरेशन विकार होना। 

भोजन में अधिक विटामिन बी 5 की कमी होना।

विटामिन बी 5 की कमी के लक्षण 

थकान महसूस करना। 

पेट दर्द होना। 

हाथ पैरो में जलन होना। 

दस्त होना। 

नींद पूरी न होना। 

व्यवहार में चिड़चिड़ापन आना। 

उल्टी आना। 

हार्ट बर्न होना। 

मतली

भूख न लगना।  

बेचैनी महसूस होना। 

सिरदर्द होना।

विटामिन बी5 के फायदे 

तनाव को कम करें 

तनाव की समस्या व्यक्ति को बीमार बनाती है। इसके अलावा तनाव होने से व्यक्ति अपना कार्य ठीक से नहीं कर पाता है। कुछ मामलो में मनोदशा से संबंधित समस्या होने पर विटामिन बी 5 युक्त खाद्य पदार्थ व दवा का सेवन की सलाह दिया जा सकता है। चिकिस्तक तनाव को कम करने में विटामिन बी 5 की कमी का कारण का पता लगा कर बता सकते है। विटामिन बी 5 दिमाग को शांत करने व तनाव को कम करने में फायदेमंद होता हैं।

हार्मोन बढ़ाने में   Hormone boosting

विटामिन बी 5 में ऐसे गुण होते है जो ग्रंथियों में से निकलने वाले हार्मोन की क्रिया को सही करने में मदद करता है। विटामिन बी 5 हार्मोन को नियंत्रण करने में मदद करता है। इसके अलावा हार्मोन के कार्यो ठीक करने में सहायक होता है। शरीर में कुछ ऐसे एंजाइम होते है जो विटामिन बी 5 को प्रभावित कर सकते हैं। हार्मोन के स्तर को सामान्य करने में बी 5 फायदेमंद होता हैं।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में   In increasing metabolism

शरीर के कार्यो को बढ़ाने में मेटाबॉलिज्म महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मेटाबॉलिज्म का मतलब शरीर में होने वाली रासायनिक व प्राकृतिक प्रतिक्रिया है। मेटाबोलिज्म के लिए बी 5 आवश्यक होता है। 

त्वचा ले लिए फायदेमंद  Beneficial for skin

गर्मी और बरसात के दिनों में त्वचा संबंधी परेशानियां कुछ अधिक ही देखी जाती हैं। कभी खुजली होना, दाग निकला आदि की समस्या होती रहती हैं। ऐसे में विटामिन-बी5 इन परेशानियों में काफी हद तक मदद कर सकता है। इसके अलावा त्वचा को मॉइस्चराइज रखने और त्वचा की कोमलता को बरक़रार रखने में भी हेल्प कर सकता है। इसके अलावा ये ऑयली स्किन की समस्या से भी निजात दिलाता है। 

हृदय के लिए फायदेमंद   Good for heart

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी 5 महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसा की आपको आगे बताया पैंटोथेनिक एसिड एंटीऑक्सीडेंट की तरह प्रभाव डालता है। यह हृदय रोग के शुरुवाती चरण के सूजन को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बी 5 फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग का जोखिम होता है। हृदय के स्वस्थ रखने के लिए विटामिन की आवश्कयता होती हैं।

इम्युनिटी को मजबूत करें  Strengthen immunity

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए विटामिन की जरूरत होती है उनमे से एक विटामिन बी 5 होता है। इम्युनिटी हमारे शरीर को रोगो से बचाव करने में मदद करता है। कुछ अध्ययन के अनुसार विटामिन में एंटीबैक्टीरियल गुण होने से विटामिन बी 5 संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।

घाव जल्दी भरता है  Wounds heal quickly

एक छोटा जख्म कब बड़े घाव के रूप में बदल जाए इसके बारे में कोई नहीं जानता है। इसलिए समय-समय पर घाव की देखरेख के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसका भी ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। ऐसे में विटामिन-बी5 युक्त फूड्स खाने से घाव जल्दी ही भर सकता है। विटामिन-बी5 युक्त फूड्स में पेन्टोथेनिक अम्ल होते हैं, जो घाव को भरने में जल्दी सुधार कर सकते है।

इन खाद्य पदार्थ से प्राप्त होती है विटामिन-बी 5 Vitamin-B5 is obtained from these foods

वैसे तो विटामिन-बी 5 युक्त खाद्य पदार्थ की लिस्ट बहुत लंबी हो सकती है। लेकिन, यहां आपको सामान्य रूप से मिलने वाली खाद्य पदार्थ चीजों के बारे में ही बताने जा रहे हैं। एवोकाडो, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, ग्रीक योगर्ट और आलू आदि हजारों चीजें हैं, जिनमें विटामिन-बी 5 मौजूद होते हैं।

विटामिन बी 5 कितने मात्रा में लेना चाहिए ?   How much vitamin b5 should be taken

0 से 6 महीने के शिशु को1.7 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

7 से12 महीने के शिशु  को 1.8 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

1 से 3 साल के बच्चे को 2 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

4 से 8 साल के बच्चे को 3 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

9 से 13 साल के बच्चे को 4 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

14 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुष व महिला को 5 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

गर्भवती महिलाओं को 6 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए। 

स्तनपान करने वाली महिलाओं को 7 मिलीग्राम रोजाना लेना चाहिए।

विटामिन बी 5 के नुकसान  Disadvantages of Vitamin B5

पैंटोथैनिक एसिड एक विटामिन है। उसे विटामिन बी 5 के नाम से भी जाना जाता है। उसका इस्तेमाल आहार सप्लीमेंट और विटामिन बी 5 की कमी को दूर करने के लिए किया जाता है। विटामिन बी 5 के आम नुकसान में मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, गले की खराश, कमजोरी, चक्कर, जी मिचलाना, पेट दर्द, कब्ज शामिल हैं। स्किन और आंखों का पीला हो जाना और मांसपेशियों की बीमारी उसके कम साइड-इफेक्ट्स हैं। 

 

 

 

Leave a comment