स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी

स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी
Last Updated: 07 फरवरी 2023

स्वादिष्ट बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी   Recipe to make delicious gram flour barfi

 

त्योहारो में तरह-तरह की मिठाईयां बनाई जाती हैं। हालांकि त्योहार पर मिलावटी मिठाईयों का कारोबार भी तेजी से फैलता है ऐसे में आप घर की बनी मिठाई खाएं, तो ये सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। बेसन की बर्फी राजस्थान की फेमस मिठाई है। यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इसे त्योहारों पर भी बना सकते हैं। बेसन की बर्फी को 1 महीने तक रख कर खाया जा सकता है। बेसन की बर्फी राजस्थान में शादियों पार्टियों में बनाई जाती है। हम आपको बहुत ही आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे कि आप कभी भी घर में बना सकते है तो आइए जानते हैं बेसन की बर्फी बनाने कि रेसिपी।

बेसन बर्फी बनाने के लिए सामग्री   Ingredients to make gram flour Barfi

बेसन- 2 कप

पिसी चीनी- 1 कप

हरी इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच

काजू 10-12 

पिस्ता 10-12 

बादाम 10-12 

शुद्ध  घी 1 कप 

बनाने की  विधि  Recipe

एक कढ़ाई में घी गरम करें और इसके बाद इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह भून लें। अब ड्राई फ्रूट्स को काटकर इसमें मिलाएं। साथ में इलायची पाउडर भी इसमें मिक्स करें। पिसी हुई चीनी को इसमें मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं। चीनी के अच्छी तरह घुलने तक इसे चलाते रहें। एक थाली में देसी घी लगाने के बाद इस मिश्रण को उसमें निकाल लें और ठंडा होने दें। 

छोटे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश करें। ठंडा होने के बाद इसे चाकू की मदद से बर्फी के आकार में काट लें। बेसन की बर्फी को एक डिब्बे में रख लें। इसे आप कुछ दिन तक खा सकते हैं।

Leave a comment