कोरियोग्राफर जानी को मिला बड़ा झटका, अवार्ड समारोह पर लगा प्रतिबंध, राष्ट्रीय पुरस्कार लिया वापस

कोरियोग्राफर जानी को मिला बड़ा झटका, अवार्ड समारोह पर लगा प्रतिबंध, राष्ट्रीय पुरस्कार लिया वापस
Last Updated: 4 घंटा पहले

दक्षिण और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, को इस वर्ष 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने की उम्मीद थी। लेकिन कोरियोग्राफर के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उनका पुरस्कार वापस ले लिया गया है। इसके साथ ही, उन्हें समारोह में शामिल होने से भी रोका गया है।

New Delhi: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' का सुपरहिट गाना 'आई नहीं' के कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा, जिन्हें जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जानी मास्टर 19 सितंबर से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद हैं। इस बीच, अब उन्हें एक और बड़ा झटका लगा है। जानी मास्टर को 'मेघम करुक्कथा' गाने के लिए 'बेस्ट कोरियोग्राफी कैटेगरी' में मिलने वाला राष्ट्रीय पुरस्कार वापस ले लिया गया है।

नेशनल अवॉर्ड लिया वापस

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए यह घोषणा की है कि जानी मास्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही, नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में भाग लेने के लिए जानी मास्टर को भेजा गया निमंत्रण भी रद्द कर दिया गया है। इसका अर्थ है कि जानी मास्टर ना तो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करेंगे और ना ही वह इस समारोह में शामिल हो सकेंगे।

सखुलासा के बाद भेजा था आमंत्रण

स्पेंशन पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोरियोग्राफर पर लगे आरोपों का खुलासा होने से पहले ही उन्हें आमंत्रण भेजा गया था। हालांकि, आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, 2022 के लिए जानी मास्टर को फिल्म 'Thiruchitrambalam' मेंसर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफीके लिए मिलने वाला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अगले आदेश तक रोक दिया गया है।

Leave a comment
 

Latest Columbus News

ट्रेंडिंग News