नक्सली की भूमिका निभाते हुए लोगों को डराया, झारखंड में वसूली गैंग का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार

नक्सली की भूमिका निभाते हुए लोगों को डराया, झारखंड में वसूली गैंग का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
Last Updated: 20 घंटा पहले

झारखंड के लातेहर जिले में पुलिस ने नक्सली होने का दावा करके लोगों में डर फैलाने और फिरौती मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मनिका, बालूमाथ और लातेहार थाना क्षेत्रों से 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

Jharkhand: झारखंड के लातेहर में पुलिस ने एक बड़े फिरौती गैंग का पर्दाफाश करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि इन अपराधियों पर नक्सली बनकर लोगों से फिरौती मांगने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने बताया कि ये गिरफ्तारियां मनिका, बालूमाथ और लातेहार थानाक्षेत्रों से की गईं।

पुलिस अधिकारी ने दी खबर

पुलिस उपाधीक्षक भरत राम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए छह व्यक्तियों से चार राइफलें, एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। आरोपियों की पहचान अनिल यादव, जावेद अंसारी, सागर यादव, शिवनंदन यादव, अखिलेश यादव और मिथिलेश यादव के रूप में की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारियां एक इनपुट के आधार पर की गईं, जिसमें पता चला कि अपराधी पृष्ठभूमि वाले अनिल यादव ने पैसे वसूलने के लिए एक गिरोह बनाया था। पुलिस के अनुसार, अनिल को सबसे पहले मनिका थाना क्षेत्र में उसके गांव जुंगुर के पास एक जंगल से पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अनिल ने जो जानकारी दी, उसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की गई।

बदमाशों को किया गिरफ्तार

इस साल राजस्थान पुलिस ने अलवर के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों हरियाणा के एक प्रसिद्ध गैंग से जुड़े हुए हैं। घटना 12 मई की रात करीब 10 बजे हुई, जब इन बदमाशों ने अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में स्थित साई लीला रेस्टोरेंट के बाहर हवा में फायरिंग की और उसके मैनेजर को एक पर्ची देकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। पुलिस ने इन्हें धारूहेड़ा से गिरफ्तार किया।

Leave a comment