Delhi Politics: भाजपा की जीत पर कैलाश खेर ने दिल्ली वासियों को भेंट किया विजय गीत, जिसका टाइटल है- 'ये शंखनाद है'

🎧 Listen in Audio
0:00

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर काफी उत्साहित हैं। इस खास मौके पर उन्होंने एक विजय गीत तैयार किया है, जिसका टाइटल है 'ये शंखनाद है'। 

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, और अब वह अपनी सरकार बना रही है। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है, और वे 6 विधायकों के साथ रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। इस ऐतिहासिक जीत से प्रसन्न होकर पद्मश्री विजेता गायक कैलाश खेर ने एक विजय गीत तैयार किया है, जो भाजपा की इस शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। इस गीत का शीर्षक 'ये शंखनाद है' रखा गया है। इसके बोल जोश और उत्साह से भरपूर हैं- "जय का, विजय का, सनातन उदय का, ये शंखनाद है।"

कैलाश खेर ने दिल्ली वासियों को भेंट किया विजय गीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद, पद्मश्री विजेता गायक कैलाश खेर ने एक खास विजय गीत 'ये शंखनाद है' तैयार किया है। कैलाश खेर ने इस गीत को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया, जिसमें इस गाने की कुछ पंक्तियां सुनाई देती हैं-"आपदा का अंत है, विकास की शुरुआत है, ये शंखनाद है।"

उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शपथ ग्रहण के साथ-साथ इस ऐतिहासिक तथा साहसिक विजय की बधाई स्वरूप, दिल्ली के परमात्म स्वरूपी हर दिल्ली वासी को यह संगीतमय उपहार। कैलाश खेर तथा कैलासा (KEPL) द्वारा दिल्ली को समर्पित कुछ ही क्षणों में विमोचित दिल्ली विजय गीत।" गाने के पोस्टर में कैलाश खेर हाथ में शंख लिए नजर आ रहे हैं, और उनके चारों तरफ भाजपा के झंडे लहराते दिख रहे हैं। यह गीत भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत को और भी यादगार बनाने वाला हैं।

Leave a comment