Delhi Politics: दिल्ली में MCD चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो महिला पार्षदों ने थामा BJP का दामन

Delhi Politics: दिल्ली में MCD चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, दो महिला पार्षदों ने थामा BJP का दामन
Last Updated: 1 दिन पहले

दिल्ली में बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा, जब दो महिला नेता पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। दिल्ली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दोनों पार्षद महिलाओं का भारतीय जनता पार्टी (BJP) में स्वागत किया।

New Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए बुधवार को दो महिला नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। ताजा जानकारी के अनुसार, दिलशाद गार्डन की पार्षद प्रीति और ग्रीन पार्क की पार्षद सरिता फोगाट ने आप को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

दिल्ली के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, और अन्य भाजपा नेताओं ने प्रीति और सरिता फोगाट का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर, भाजपा नेताओं ने कहा कि ये शामिल होने वाली महिला नेता पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, "दिल्ली के लोग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, सीवर ओवरफ्लो की समस्या है, और सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इन समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय, मुख्यमंत्री आतिशी राजनीतिक नाटक में व्यस्त हैं।"

सचदेव ने केजरीवाल पर किया हमला

ऐसे में वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा, "राम मंदिर का विरोध करने वाले केजरीवाल की तुलना भगवान राम से करके वह हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल पर प्रतिबंध लगाया है, और इस मुद्दे पर वह जनता को गुमराह कर रहे हैं कि जनता की अदालत से जीतकर वह फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे। उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या सुप्रीम कोर्ट ने प्रतिबंध वापस ले लिया है?"

पार्षद प्रीति ने अपनी बातें की साझा

भाजपा में शामिल होने के बाद, पार्षद प्रीति ने अपनी बातें साझा करते हुए कहा, "मुझे लगा था कि केजरीवाल कुछ नया करेंगे। इस उम्मीद के साथ मैंने उनके साथ जुड़ाव किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी में लोकतंत्र नहीं है। महिलाओं का अपमान किया जाता है। नगर निगम की स्थिति बेहद खराब हो गई है।"

प्रीति ने स्पष्ट किया कि उनकी यह निर्णय केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि उन कई महिलाओं की आवाज़ है जो पार्टी में अपनी असंतोष व्यक्त कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में शामिल होकर उन्हें उम्मीद है।

Leave a comment