Haryana: नायब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, आरक्षण के मुद्दे पर उठाया कदम, अनुसूचित जातियों को विशेष कोटा प्रदान करने के फैसले को दी मंजूरी

Haryana: नायब सरकार की पहली कैबिनेट बैठक, आरक्षण के मुद्दे पर उठाया कदम, अनुसूचित जातियों को विशेष कोटा प्रदान करने के फैसले को दी मंजूरी
Last Updated: 3 घंटा पहले

हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद, नायब सिंह सैनी ने अपने कार्यभार को ग्रहण कर लिया है। उन्होंने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिनमें क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस, किसानों के लिए एमएसपी पर धान और बाजरे की खरीद, और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना शामिल है।

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। इसी दिन, नायब सैनी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक भी आयोजित की। इस बैठक में नायब सैनी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिस्मने नायब सैनी सरकार ने सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अनुसूचित जातियों के लिए शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण को मजबूत करने का फैसला लिया। यह कदम सामाजिक न्याय और समता को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

कांग्रेस पर किया गया हमला

प्रदेश में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। दूसरी ओर, नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार पद ग्रहण किया है। कैबिनेट बैठक के बाद, नायब सिंह सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है, जो गरीब लोगों द्वारा चुनी गई सरकार है।

कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का कार्य किया है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम किया है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने किसानों को भड़काने की कोशिश भी की है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने युवाओं को अंधविश्वास की ओर धकेलने का प्रयास किया है।

कांग्रेस ने खिलाड़ियों का भी उपयोग किया है। जनता ने विधानसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को एक स्पष्ट उत्तर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज से लागू किया जाएगा।

सीएम नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक के बाद की घोषणाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट बैठक के बाद महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने अनुसूचित जातियों में वर्गीकरण के SC के फैसले को आज से लागू करने का ऐलान किया, जिससे समाज के इस वर्ग को लाभ मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए निशुल्क इलाज की व्यवस्था का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कृषि से संबंधित कई बड़े फैसले भी लिए। उन्होंने कहा कि किसानों का एक-एक दाना MSP पर खरीदा जाएगा और धान में 17% तक की नमी होने पर भी उसे MSP पर खरीदा जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक 23.21 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जिसमें से 11 लाख मीट्रिक टन धान का उठान भी हो चुका है। इसके साथ ही किसानों को 3,056 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

बाजरे की खरीद के बारे में भी मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 2.70 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हो चुकी है, और 331 करोड़ रुपये बाजरे की खरीद के लिए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी पर्ची और खर्ची के युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में नौकरी पर्ची और खर्ची के जरिए मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले 5 सालों में हरियाणा में और भी अधिक विकास होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, और उनके साथ 13 विधायकों ने भी मंत्रीपद की शपथ ग्रहण की थी।

 

 

 

 

Leave a comment