Modi Cabinet 3.0 List: बिहार के इन सांसदों को बनाया गया मोदी कैबिनेट में मंत्री, ललन सिंह और चिराग पासवान जैसे दिग्गजों को मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट

Modi Cabinet 3.0 List: बिहार के इन सांसदों को बनाया गया मोदी कैबिनेट में मंत्री, ललन सिंह और चिराग पासवान जैसे दिग्गजों को मिला मौका, देखें पूरी लिस्ट
Last Updated: 10 जून 2024

नरेंद्र मोदी जी ने रविवार शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली। मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण में भारतीय जनता पार्टी के कई सांसदों ने भी शपथ ली है। मोदी कैबिनेट में इस बार बिहार से ललन सिंह, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह जैसे दिग्गज सांसदों को मंत्रिपद दिया गया हैं।

 

पटना: बिहार एनडीए ने लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश में एनडीए को कुल 30 सीटें हासिल हुई हैं। नीतीश कुमार ने किंगमेकर की भूमिका निभाते हुए 12 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की हैं। चिराग पासवान की अगुवाही वाली लोक जनशक्ति पार्टी के सभी पांच उम्मीदवार ने जीतकर शानदार प्रदर्शन किया हैं। बिहार में एनडीए के इस प्रदर्शन का मोदी 3.0 कैबिनेट में भी असर देखने को मिला हैं।

जानकारी के मुताबिक मोदी 3.0 कैबिनेट इस बार बिहार के 8 सांसदों को शामिल किया गया है। इसमें भारतीय जनता पार्टी के चार, जेडीयू - जनता दल (यूनाइटेड) के दो, लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) और हम से एक सांसदों शमिल किया गया हैं।

बिहार के इन सांसदों को मिली कैबिनेट में जगह

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि प्रदेश से ललन सिंह, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान और गिरिराज सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, नित्यानंद राय, रामनाथ ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी निषाद को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। जनता दल (यूनाइटेड) से जिन दो सांसदों को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है, उनमें राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर का नाम शामिल हैं।

बताया गया है कि ललन सिंह नीतीश कुमार के बेहद करीब हैं, वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और 17वीं लोकसभा में जदयू के संसदीय दल के नेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा जदयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर को मोदी 3.0 में स्थान दिया गया है। रामनाथ ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं। वह राज्यसभा में जनता दल (यूनाइटेड) के ससंदीय दल के नेता भी हैं।

भारतीय जनता पार्टी के पिछली सरकार में मंत्री रहे गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय को एक बार फिर से मोदी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया हैं। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं और मोदी जी - अमित शाह के बेहद करीबी माने जाते हैं। इनके अलावा सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण चौधरी निषाद को भी इस बार मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है और दोनों को राज्यमंत्री का भार सौंपा गया हैं। लोजपा (रामविलास) से चिराग पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के एकमात्र सांसद जीतनराम मांझी को भी कैबिनेट मंत्रिमंडल में शामिल किया गया हैं।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News