Ramoji Rao: रामोजी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर रामोजी राव का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुःख

Ramoji Rao: रामोजी फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर रामोजी राव का निधन, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुःख
Last Updated: 08 जून 2024

मीडिया हस्ती और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का आज सुबह हैदराबाद तेलंगाना में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। Ramoji Rao ने हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 3:45 बजे अंतिम सांस ली।

New Delhi: साउथ इंडस्ट्री से एक दुखद खबर रही है। दरअसल, ईनाडु और रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक Ramoji Rao का आज 87 वर्षीय उम्र में निधन हो गया है। प्रतिष्ठित मीडिया हस्ती और फिल्म सम्राट रामोजी राव ने आज यानि 8 जून सुबह 3:45 बजे हैदराबाद के स्टार अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। रामोजी के निधन की खबर के बाद से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स Ramoji Rao के निधन पर दुख जता रहे हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुःख

साउथ इंडस्ट्री के संस्थापक रामोजी राव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल अकाउंट X पर पोस् में लिखा, ''श्री रामोजी राव गारू का निधन अत्यंत दुखद है। रामोजी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने भारतीय मीडिया में क्रांति ला दी। उनके समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म इंडस्ट्री पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने प्रयासों से उन्होंने मीडिया और इंटरनमेंन्ट जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक निर्धारित किए।'

''रामोजी राव भारतीय विकास को बढ़ावा देने के प्रति अत्यंत भाविक थे। उन्होंने अपने बयान खुद को भाग्यशाली बताया। कहा कि उनसे बातचीत करने और उनके बुद्धिमता से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना! ओम शांति।''

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने जताया दुःख

Ramoji Rao के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्पशल अकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा, "श्री रामोजी राव के निधन से भारत ने मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र के एक दिग्गज को खो दिया है। एक नवोन्मेषी उद्यमी के रूप में उन्होंने कई उपक्रमों की शुरुआत की, जिनमें ईनाडु अख़बार, ईटीवी न्यूज़ नेटवर्क और रामोजी फ़िल्म सिटी शामिल हैं। सफल होने उनका नजरिया  बदल गया और समाज में निहित था। मोदी ने कहा कि इस उद्योग में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"

कौन थे रामोजी राव

रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेडापारुपुडी गांव में 16 नवंबर, 1936 को एक किसान परिवार में हुआ था। वे Ramoji Group के चेयरमेन थे। उन्होंने सबसे अधिक प्रसारित होने वाले तेलुगु भाषा के दैनिक समाचार पत्रों में से एक ईनाडु न्यूज पेपर का नेतृत्व किया। Ramoji Rao को 2016 में पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया था।

उन्होंने एक मीडिया दिग्गज के रूप में तेलुगु राजनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला था। आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एनटी रामा राव, चंद्रबाबू नायडू और कई अन्य प्रसिद्ध राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों के करीबी रहे। ईटीवी नेटवर्क के अलावा उन्होंने प्रोडक्शन कंपनी उषाकिरन मूवीज को भी लीड किया था।

रामोजी राव ने दुनिया का सबसे बड़ा थीम पार्क और फिल्म स्टूडियों के साथ लगभग 50 फिल्में और टेलीफिल्में बनाईं। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार और दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते थे। Ramoji राव की रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद में कई सौ एकड़ में फैली हुई है, जहां अब तक हजारों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

Leave a comment