रूस ने पीएम मोदी को 9 मई को जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित विजय दिवस परेड में आमंत्रित किया, यात्रा की तैयारी जारी है, पुतिन ने भारत आने का निमंत्रण स्वीकार किया।
Russia: रूस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी रूस के उप विदेश मंत्री आंद्रेई रूडेंको ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को निमंत्रण भेजा जा चुका है और यात्रा की तैयारियाँ चल रही हैं। रूस को उम्मीद है कि पीएम मोदी इस साल के विजय दिवस परेड में हिस्सा लेंगे।
विजय दिवस का ऐतिहासिक महत्व
9 मई का दिन रूस में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के अंत की याद दिलाता है। 9 मई 1945 को जर्मनी के कमांडर-इन-चीफ ने बिना शर्त आत्मसमर्पण की संधि पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे युद्ध का समापन हुआ था।
पीएम मोदी की रूस यात्रा और भविष्य की योजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में उनका पहला यात्रा था। इससे पहले, उन्होंने 2019 में रूस के पूर्वी शहर ब्लादिवोस्तोक का दौरा किया था।
पुतिन को भारत आने का निमंत्रण
प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारत आने का निमंत्रण दिया था, जिसे पुतिन ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, पुतिन की भारत यात्रा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
नियमित संपर्क बनाए रखते हैं पीएम मोदी और पुतिन
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच नियमित रूप से संपर्क बना रहता है। वे हर कुछ महीनों में फोन पर बातचीत करते हैं और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के दौरान मिलते हैं।