Mosam Update: उत्तर भारत में जल्द होने वाला है ठंड का आगमन, चक्रवात 'डोना' का बढ़ा खतरा, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Mosam Update: उत्तर भारत में जल्द होने वाला है ठंड का आगमन, चक्रवात 'डोना' का बढ़ा खतरा, मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट
Last Updated: 1 दिन पहले

बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने से चक्रवात डोना ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में ओडिशा और आसपास के राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना हैं।

मौसम: बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात डोना के चलते ओडिशा और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मौसम काफी प्रभावित हो सकता है। ओडिशा में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो इन राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी हैं।

दिल्ली और उत्तर भारत के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट रही है, खासकर सुबह और शाम के समय। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में हरियाणा, दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में ठंड का असली असर दिखने लगेगा।

दिल्ली के प्रदूषण स्तर में हुई बढ़ोतरी

दिल्ली में ठंड की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। रविवार को दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 265 रहा, जो "खराब" श्रेणी में आता है, और सोमवार सुबह यह 300 के पार पहुंच गया, जो "बहुत खराब" स्थिति का संकेत देता है। आने वाले दिनों में इसमें सुधार की संभावना कम है, क्योंकि जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, हवा स्थिर होने और प्रदूषकों के फैलने में रुकावट आने से स्थिति और बिगड़ सकती है। सामान्य तौर पर, एक्यूआई 50 के आसपास होना चाहिए, जिसेअच्छा माना जाता हैं।

दिल्ली की यमुना नदी में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक रूप से बढ़ता जा रहा है। नदी के पानी पर केमिकल से बने झाग की मोटी परत दिखाई दे रही है, जो प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता धीरे-धीरे "बेहद खराब" और फिर "गंभीर" श्रेणी में जा सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता हैं।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की संभावना

गाल की खाड़ी में 23 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक विशेष बुलेटिन में जानकारी दी है कि अंडमान सागर के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के क्षेत्र के अगले 24 घंटों में कम दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। 22 अक्टूबर की सुबह तक यह प्रणाली अवदाब में बदल सकती है और 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका हैं।

IMD के अनुसार, यह चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा और 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में पहुंचने की संभावना है। इस स्थिति में इन राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

मौसम विभाग ने ओडिशा सहित इन राज्यों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसमें ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में 23 से 25 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि यह मौसम प्रणाली एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकती है। 23 अक्टूबर से ओडिशा के कई हिस्सों में भारी वर्षा की आशंका है, और कुछ तटीय क्षेत्रों में 24 से 25 अक्टूबर के बीच 20 से 30 सेमी या उससे अधिक बारिश हो सकती है। मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे 21 अक्टूबर तक तट पर लौट आएं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां तेज बारिश के आसार हैं।

 

 

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News