ICC Ranking 2024: आईसीसी ने जारी की ताजा रैंकिंग, भारतीय खिलाडी अर्शदीप और पांड्या ने लगाई लंबी छलांग, देखें लिस्ट

ICC Ranking 2024: आईसीसी ने जारी की ताजा रैंकिंग, भारतीय खिलाडी अर्शदीप और पांड्या ने लगाई लंबी छलांग, देखें लिस्ट
Last Updated: 3 घंटा पहले

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में एक महत्वपूर्ण विकेट लिया और इसके बाद बल्लेबाजी में नाबाद 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस प्रदर्शन के बाद हार्दिक को आईसीसी टी20 रैंकिंग में चार स्थानों का फायदा हुआ है, जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मैच में घातक गेंदबाजी के दम पर आईसीसी टी20 रैंकिंग में बड़ी बढ़त मिली है। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में अर्शदीप सिंह पहली बार शीर्ष 10 गेंदबाजों में शामिल हुए हैं, जो उनके करियर की एक बड़ी उपलब्धि है। वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी की टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर जगह बना ली है। हार्दिक की इस उपलब्धि ने टीम इंडिया को टी20 फॉर्मेट में और भी मजबूत बना दिया हैं।

अर्शदीप ने आठ अंको की लगाई छलांग

ग्वालियर में रविवार (छह अक्तूबर) को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट चटकाए थे। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराने में सफलता पाई। इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते अर्शदीप को आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में आठ स्थानों का फायदा मिला है, और वह अब 16वें स्थान से छलांग लगाकर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

टॉप-3 में पहुंचे हार्दिक पांड्या

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए एक विकेट लिया और 39 रनों की नाबाद पारी खेली। इस प्रदर्शन का उन्हें आईसीसी टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ, जहां वह चार स्थानों की छलांग लगाकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब उनके खाते में 216 अंक हैं। अक्षर पटेल 11वें स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि नेपाल के दीपेंद्र सिंह आरे दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

ICC रैंकिंग में टॉप-5 टीमें

    Team                Point       Rating

1. India                  5298           118

2. Australia            4463           114

3. South Africa      3672           108

4. Pakistan            2762           106

5. New Zealand    3349           101

ICC रैंकिंग में टॉप-5 ODI बल्लेबाज

1.  Babar Azam            PAK       824

2.  Rohit Sharma          IND        765

3.  Shubman Gill          IND        763

4.  Virat Kohli               IND        746

5.  Harry Tector           IRE         746

ICC रैंकिंग में टॉप-5 Test बल्लेबाज

1. Joe Root                   ENG    899

2. Kane Williamson       NZ      829

3. Yashasvi Jaiswal       IND      792

4. Steven Smith           AUS     757

5. Usman Khawaja       AUS     728

ICC रैंकिंग में टॉप-5 T20 बल्लेबाज

1.Travis Head                AUS   881

2. Suryakumar Yadav    IND    805

3. Phil Salt                      ENG   800

4. Yashasvi Jaiswal        IND    757

5. Babar Azam               PAK    755

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News