Columbus

IPL 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन में अफगानिस्तान के 18 साल के खिलाड़ी पर लगी बड़ी बोली, मुंबई ने करोड़ों रूपये खर्च करके नेट बॉलर को बनाया टीम का हिस्सा

🎧 Listen in Audio
0:00

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अफगानिस्तान के यंग प्लेयर अल्लाह गजनफर पर बड़ा दांव लगाया है। इस उभरते हुए खिलाड़ी को टीम ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा है। गजनफर अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और उन्हें भविष्य का स्टार माना जा रहा हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के 18 वर्षीय गेंदबाज अल्लाह गजनफर को 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। गजनफर का डोमेस्टिक प्रदर्शन शानदार रहा है, और वे पहले मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर रह चुके हैं। उनकी बोली कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरू की और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी इसमें हिस्सा लिया। हालांकि, केकेआर ने 4.60 करोड़ तक बोली लगाई, लेकिन मुंबई ने अंततः उन्हें अपने साथ जोड़ लिया।

अल्लाह गजनफर को मुंबई ने किया टीम में शामिल 

अल्लाह गजनफर का क्रिकेट करियर अब तक प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 8 वनडे में 12 विकेट, 12 लिस्ट ए मैचों में 16 विकेट, और 16 टी20 मैचों में 29 विकेट लिए हैं। मुंबई इंडियंस के नेट बॉलर रह चुके गजनफर वीजा समस्या के कारण पहले भारत नहीं आ सके थे, लेकिन अब वे मुख्य टीम का हिस्सा बनेंगे।

मुंबई ने दीपक चाहर को 9.25 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि रियान रिकल्टन, कर्ण शर्मा और रॉबिन मिंज को क्रमशः 1 करोड़, 50 लाख, और 65 लाख रुपये में अपने स्क्वाड में जोड़ा हैं।

Leave a comment