महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का तीसरा सीजन 14 फरवरी, शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। यह लीग भारतीय महिला क्रिकेट को प्रमोट करने का एक बेहतरीन मौका है और हर साल इसे बढ़ावा मिल रहा है। तीसरे सीजन का फाइनल 15 मार्च को खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स न्यूज़: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के तीसरे सीजन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 फरवरी, शुक्रवार से इस लीग का आगाज होने जा रहा है, और फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात जायंट्स से होगा, जो इस लीग का रोमांच बढ़ाएगा।
तीसरे सीजन में लीग के सभी मुकाबले 4 वेन्यू पर खेले जाएंगे, जिनमें वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई शामिल हैं। इस सीजन में ग्रुप स्टेज में कुल 20 मैच खेले जाएंगे, इसके बाद दो नॉकआउट गेम्स होंगे।
महिला प्रीमियर लीग 2025 की टीमें
* गुजरात जायंट्स
* रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
* मुंबई इंडियंस
* दिल्ली कैपिटल्स
* यूपी वारियर्स
महिला प्रीमियर लीग 2025 का शेड्यूल
1. वडोदरा - कोटाम्बी स्टेडियम
* 14 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
* 15 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
* 16 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
* 17 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
* 18 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
* 19 फरवरी: यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
2. बेंगलुरु - एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
* 21 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
* 22 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
* 24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
* 25 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाइंट्स, शाम 7:30 बजे
* 26 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, शाम 7:30 बजे
* 27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 बजे
* 28 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
* 1 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
3. लखनऊ - इकाना क्रिकेट स्टेडियम
* 3 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, शाम 7:30 बजे
* 6 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे
* 7 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे
* 8 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
4. मुंबई - ब्रेबॉर्न स्टेडियम
* 10 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाइंट्स, शाम 7:30 बजे
* 11 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
5. नॉकआउट मैच - ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई
* 13 मार्च: एलिमिनेटर, शाम 7:30 बजे
* 15 मार्च: फाइनल, शाम 7:30 बजे