1.5 टन AC में रेफ्रिजरेंट गैस की मात्रा मॉडल और तकनीक पर निर्भर करती है, जो आमतौर पर 600 ग्राम से 1.5 किलोग्राम तक होती है। R32 और R-410A गैस वाले एसी में अलग-अलग मात्रा लगती है। इसकी रिफिलिंग पर 2500 से 4000 रुपये तक खर्च आ सकता है।
1.5 Ton AC Gas Filling: 1.5 टन एसी में गैस कितनी भरती है, यह सवाल अक्सर उन उपभोक्ताओं के मन में आता है जो कूलिंग कम होने पर टेक्निशियन को बुलाते हैं। भारत में इस्तेमाल होने वाले 1.5 टन AC में आमतौर पर 600 ग्राम से 1.5 किलोग्राम तक रेफ्रिजरेंट गैस भरी जाती है, जो उसके मॉडल और गैस टाइप पर निर्भर करता है। R32 और R-410A सिस्टम में यह मात्रा अलग होती है। गैस रिफिलिंग का खर्च भी 2500 से 4000 रुपये तक पहुंच सकता है।
1.5 टन एसी में कितनी गैस भरती है?
1.5 टन AC में आमतौर पर 600 ग्राम से लेकर 1.5 किलोग्राम तक रेफ्रिजरेंट गैस भरी जाती है। यह मात्रा हर मॉडल में एक जैसी नहीं होती और गैस का प्रकार इस पर सबसे ज्यादा असर डालता है।
R32 गैस वाले नए मॉडल में लगभग 600 से 700 ग्राम गैस लगती है, जबकि पुराने R-410A सिस्टम में 900 ग्राम से लेकर करीब 1.5 किलोग्राम तक गैस की जरूरत पड़ सकती है।
![]()
गैस की मात्रा हर एसी में अलग क्यों होती है?
AC में गैस की मात्रा तय करने में सबसे बड़ा रोल उसके डिजाइन और तकनीक का होता है। अलग-अलग कंपनियां और मॉडल अलग रेफ्रिजरेंट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए गैस की जरूरत भी बदल जाती है।
इसके अलावा पाइपिंग की लंबाई, कंप्रेसर की क्षमता और इंस्टॉलेशन का तरीका भी गैस की मात्रा पर असर डालता है। यही वजह है कि 1.5 टन के सभी AC में एक जैसी गैस नहीं भरी जाती।
गैस भरवाने का खर्च कितना आता है?
1.5 टन AC में गैस रिफिलिंग का खर्च आमतौर पर 2500 रुपये से 4000 रुपये के बीच होता है। यह कीमत शहर, टेक्निशियन और गैस की जरूरत पर निर्भर करती है।
अगर गैस पूरी तरह खत्म हो गई हो या लीकेज ठीक करना पड़े, तो खर्च और भी बढ़ सकता है। इसलिए सिर्फ गैस भरवाने से पहले लीकेज की जांच कराना जरूरी माना जाता है।









