55 साल बाद WEF के चेयरमैन Klaus Schwab ने छोड़ा पद, जानें वजह

World Economic Forum के चेयरमैन क्लॉस श्वाब ने 55 वर्षों की सेवा के बाद इस्तीफा दे दिया है। अब उनके स्थान पर Interim चेयरमैन की नियुक्ति कर दी गई है।

World Economic Forum के चेयरमैन क्लॉस श्वाब ने 55 साल की सेवा के बाद इस्तीफा दिया। उनकी जगह उपाध्यक्ष पीटर ब्रेब्रेक-लेटमैथक को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Klaus Schwab: विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के चेयरमैन क्लॉस श्वाब (Klaus Schwab) ने अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया है। वह इस प्रतिष्ठित संस्था से 55 वर्षों से जुड़े हुए थे और बतौर अध्यक्ष (Chairman) और ट्रस्टी बोर्ड (Trustee Board) के सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। अब उनकी जगह अंतरिम तौर पर उपाध्यक्ष पीटर ब्रेब्रेक-लेटमैथक (Peter Brabeck-Letmathe) को नियुक्त किया गया है।

क्लॉस श्वाब ने खुद बताया Resign करने का कारण

55 साल बाद WEF के चेयरमैन Klaus Schwab ने छोड़ा पद, जानें वजह

क्लॉस श्वाब ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि वह अब अपने जीवन के 88वें वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और बढ़ती उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "मैंने पांच दशक से भी ज्यादा समय तक World Economic Forum की सेवा की है। अब वक्त आ गया है कि मैं अध्यक्ष और ट्रस्टी बोर्ड की जिम्मेदारियों से मुक्त हो जाऊं।"

बोर्ड ने दी विदाई और शुरू की चेयरमैन की तलाश

20 अप्रैल (रविवार) को हुई बोर्ड मीटिंग में सभी सदस्यों ने उनके इस्तीफे को स्वीकार किया और उनकी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही एक Search Committee का गठन किया गया है, जो नए स्थाई चेयरमैन की तलाश करेगी। वर्तमान में ब्रेब्रेक-लेटमैथक की नियुक्ति एक Interim Arrangement है।

World Economic Forum क्या है?

55 साल बाद WEF के चेयरमैन Klaus Schwab ने छोड़ा पद, जानें वजह

World Economic Forum एक स्वतंत्र (Independent) अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसका मकसद “दुनिया की स्थिति को बेहतर बनाना” है। यह संस्था business, politics, academics और अन्य क्षेत्रों के global leaders को एक मंच पर लाकर policy और partnership के माध्यम से वैश्विक मुद्दों पर समाधान खोजती है। इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) में स्थित है।

Leave a comment