Abhijeet Dipke Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट

Abhijeet Dipke Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा

नई दिल्ली के कनॉट प्लेस और उसके आसपास शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीजेपी कार्यकर्ता अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में इस प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Abhijeet Dipke Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता अभिजीत दिपके की ‘लहरा दो तिरंगा’ मुहिम को लेकर दिल्ली और मुंबई में हलचल तेज है। 16 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं, मुंबई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आजाद मैदान में सशर्त रैली करने की अनुमति दी है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से प्रतिबंधित क्षेत्रों में एकत्र नहीं होने और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था सख्त

अभिजीत दिपके ने युवाओं और अपने समर्थकों से शुक्रवार को घरों से बाहर निकलकर तिरंगा लहराने और ‘लहरा दो तिरंगा’ अभियान में हिस्सा लेने की अपील की है। इस आह्वान के बाद दिल्ली के कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। प्रदर्शन को लेकर संभावित भीड़ और कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

दिपके ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि, इस इलाके में निषेधाज्ञा लागू होने की सूचना है। ऐसे में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे स्थानों पर जमा होने से बचें, जहां सार्वजनिक सभाओं पर प्रतिबंध लागू है।

प्रदर्शन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। अधिकारियों के लिए भीड़ प्रबंधन, सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रमुख चुनौती होगी।

कनॉट प्लेस में यातायात प्रभावित होने की आशंका

Abhijeet Dipke Protest: दिल्ली के कनॉट प्लेस और मुंबई में तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 16 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से कनॉट प्लेस और आसपास की कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। प्रदर्शन के मद्देनजर वाहन चालकों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है।पुलिस ने लोगों से संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने को कहा है। 

कनॉट प्लेस दिल्ली का प्रमुख व्यावसायिक और पर्यटन केंद्र है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, कामकाज और अन्य गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी प्रदर्शन का असर आसपास के बाजारों और सड़कों पर पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और कार्यालय जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले यातायात संबंधी नवीनतम जानकारी प्राप्त करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

मुंबई के आजाद मैदान में रैली की अनुमति

दिल्ली के साथ मुंबई में भी CJP की प्रस्तावित मुहिम को लेकर गतिविधियां तेज हैं। मुंबई पुलिस ने पार्टी को आजाद मैदान में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की सशर्त अनुमति दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आयोजकों ने प्रदर्शन को आजाद मैदान तक सीमित रखने की बात कही है। आजाद मैदान मुंबई में विरोध प्रदर्शनों के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रमुख स्थानों में से एक है। इसी वजह से आयोजकों को यहां निर्धारित शर्तों के तहत कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, रैली के दौरान लागू नियमों और पुलिस के निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा।

CJP की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम पार्टी नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास के समर्थन में भी आयोजित किया जा रहा है। दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारे लगाने के मामले में बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

Leave a comment