Aditya Roy Kapur की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Georgina De Silva कौन हैं? जानिए इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में सब कुछ

बॉलीवुड के हॉटस्टार आदित्य रॉय कपूर की लव लाइफ में फिर से हलचल हैं — बताया जा रहा है कि वे गोवा की मॉडल और फोटोग्राफर Georgina De Silva को डेट कर रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह एक मल्टीस्टारर रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री सारा अली खान के साथ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म "मेट्रो...इन दिनों" में उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ नजर आई, लेकिन उनके रोमांस की खबरें रील से निकलकर रियल लाइफ तक पहुंच गई हैं। 

सोशल मीडिया पर यह चर्चा गर्म है कि आदित्य का दिल फिर से किसी खास के लिए धड़क रहा है। इस बार चर्चा में हैं गोवा की एक खूबसूरत मॉडल और फोटोग्राफर जार्जीना डिसिल्वा (Georgina De Silva)।

कैसे फैले अफवाहों के पर?

हाल ही में आदित्य रॉय कपूर ने अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में वह समंदर के किनारे फुटबॉल खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में दो महिलाओं के साथ उनकी मस्ती ने सभी का ध्यान खींचा, लेकिन सबसे खास बात यह थी कि तस्वीर में दिख रहे एक महिला के हाथ को सोशल मीडिया यूज़र्स ने जार्जीना डिसिल्वा से जोड़ा।

Aditya Roy Kapur की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Georgina De Silva कौन हैं? जानिए इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में सब कुछ

यूज़र्स का कहना है कि आदित्य की पोस्ट में दिख रहे हाथ पर वही नेल आर्ट था, जो जार्जीना की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी नजर आया था। इतना ही नहीं, दोनों एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और अक्सर एक-दूसरे की पोस्ट पर रिएक्शन भी देते हैं। हालांकि, अभी तक ना तो आदित्य और ना ही जार्जीना ने इन खबरों की पुष्टि की है।

कौन हैं जार्जीना डिसिल्वा?

जार्जीना डिसिल्वा गोवा की रहने वाली एक टैलेंटेड फ्रीलांस फोटोग्राफर और मॉडल हैं। वह फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं। उनकी प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत बेहद खास रही।जार्जीना ने साल 2017 में यूनाइटेड किंगडम की Salford University से Fashion Image Making and Styling में फर्स्ट क्लास ऑनर्स डिग्री हासिल की। उनकी पढ़ाई के दौरान ही उनकी रचनात्मकता ने फैशन वर्ल्ड का ध्यान खींचा।

जार्जीना की पहली मैगज़ीन ‘कोंकण कनेक्शन’ साल 2016 में Magma Books द्वारा प्रकाशित की गई थी। इस मैगज़ीन की पूरी शूटिंग उनके दादा के गांव गोवा में की गई थी। यह प्रोजेक्ट उनके कलात्मक नजरिए और फैशन स्टाइलिंग की गहरी समझ को दर्शाता है।इसके बाद उन्होंने कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और फैशन पब्लिकेशन्स के साथ काम किया, जिनमें शामिल हैं:

  • Vogue Runway
  • Tank Magazine
  • Levi’s
  • Les Boys Les Girls
  • Dilara Findikoglu
  • The Bridge Company
  • Nowness

Aditya Roy Kapur की रूमर्ड गर्लफ्रेंड Georgina De Silva कौन हैं? जानिए इस मिस्ट्री गर्ल के बारे में सब कुछ

जार्जीना का कार्यक्षेत्र फैशन फोटोग्राफी, फिल्म फोटोग्राफी, आर्ट डायरेक्शन और मॉडलिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों तक फैला हुआ है। उनकी वर्क प्रोफाइल देखकर कहा जा सकता है कि वह सिर्फ एक मॉडल नहीं, बल्कि फैशन इंडस्ट्री की बहु-प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

Leave a comment