Ahmedabad News: सारंगपुर स्थित BAPS स्वामिनारायण संस्कृत महाविद्यालय को मिला ISO का प्रमाणपत्र, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का होगा विकास, जानें.

गुजरात हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, अहमदाबाद हिंदी न्यूज़, सूरत हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

BAPS (बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था) स्वामिनारायण संस्कृत महाविद्यालय गुजरात के बोटाद जिले के सारंगपुर गांव में वर्ष 2013 से शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। इस कॉलेज को उच्च कार्यों के लिए IS0 संस्थान द्वारा IS0 90012015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया हैं।

अहमदाबाद :बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्कृत महाविद्यालय गुजरात के बोटाद जिले के सारंगपुर गांव में साल 2013 से निरंतर शिक्षा देने का कार्य कर रहा है। इस कॉलेज को उच्चतम कार्यों के लिए IS0 (इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) संस्थान द्वारा IS0 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह IS0 संगठन 70 वर्षों से सतत काम कर रहा है और एक विश्व स्तर पर प्रमाणभूत संगठन बनाकर उबरा है, जो बड़ी-छोटी संस्थाओं के विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन कर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान करता हैं। ISO प्रमाणपत्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय के विकास के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।

उच्च गुणवत्ता के लिए दिया जाता है प्रमाणपत्र

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन संस्था अन्य संगठनों के उद्देश्य और इसकी सफलता के लिए बुनियादी व्यवस्थागत सुविधाएं, संगठन का प्रबंधन और कर्मचारियों की गुणवत्ता व कार्यपद्धति को बढ़ावा देता है. ISO  संस्था अन्य संगठन को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करता है। जिसके लिए प्रमाणपत्र संस्था की प्रतिष्ठा बढ़ाती है। तथा यह संगठन के कार्य की प्रभावशीलता और कार्यकुशलता को उच्च गुणवत्ता प्रदान करने में सहायता प्रदान करता है एवं भविष्य के विकास का मार्ग बनाता हैं।

जानकारी के मुताबिक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन के द्वारा BAPS स्वामिनारायण संस्कृत महाविद्यालय का मूल्यांकन भी नियमानुसार विभिन्न मूल्यों को ध्यान में रखते हुए सटीक रूप से किया गया। जिसके आधार पर इस विश्वविद्यालय को IS0 संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 4 जून 2024 को BAPS संस्था के आध्यात्मिक गुरु परम पूज्य महंतस्वामी महाराज की प्रत्यक्ष उपस्थिति में इस IS0 इंस्टिट्यूट के कार्यकर्ता श्री घनश्‍याम भाई पटेल, डॉ. मेहुल कुमार भाई पटेल और अजय कुमार भाई भट्ट द्वारा BAPS स्वामिनारायण संस्कृत महाविद्यालय को यह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय के विकास के लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित होगा।

Leave a comment