AI Summit 2026 में जियो के AI इकोसिस्टम ने खास ध्यान खींचा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो पवेलियन का दौरा किया। आकाश अंबानी ने ‘AI for All’ विजन के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और स्मार्ट लाइफस्टाइल से जुड़े AI प्लेटफॉर्म्स की जानकारी दी।
AI Summit 2026: दिल्ली में आयोजित AI Summit 2026 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Reliance Jio के पवेलियन का दौरा किया, जहां आकाश अंबानी ने उन्हें कंपनी के AI इकोसिस्टम से रूबरू कराया। यह पहल जियो द्वारा है, जो मौजूदा समय में देशभर में AI आधारित समाधान विकसित कर रही है। समिट में जियो ने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्मार्ट होम और भारतीय भाषाओं में डिजिटल सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है, ताकि टेक्नोलॉजी का लाभ आम लोगों तक समान रूप से पहुंच सके।
जियो के AI प्लेटफॉर्म्स ने खींचा ध्यान
जियो पवेलियन में आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री को Jio Sanskriti AI, Jio AI Stack, Jio Shiksha, Jio Arogya AI और Jio AI Home जैसी पहलों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि ये प्लेटफॉर्म्स भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करते हैं और देश की सांस्कृतिक विविधता को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं।
इन AI सॉल्यूशंस का मकसद शिक्षा को मजबूत बनाना, हेल्थकेयर सेवाओं को बेहतर करना और स्मार्ट होम जैसी सुविधाओं को आम लोगों के लिए आसान बनाना है। जियो का दावा है कि AI के जरिए टेक्नोलॉजी अब केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं रहेगी।

‘AI for All’ विजन पर जियो का फोकस
जियो ने दोहराया कि उसका AI for All विजन टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर एक्सेसिबल और इनक्लूसिव बनाने पर आधारित है। कंपनी का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तभी सफल होगी जब उसका फायदा समाज के हर वर्ग तक पहुंचे।
इस सोच को पहले भी मुकेश अंबानी सामने रख चुके हैं। उनका कहना है कि टेक्नोलॉजी की असली ताकत लोगों के जीवन को आसान बनाने और बराबरी से लाभ पहुंचाने में है।








