AIIMS INI CET Counselling: INI CET 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, पात्र उम्मीदवार करें रजिस्टर

AIIMS INI CET जनवरी 2026 काउंसलिंग शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट जरूरी है। NIMHANS और SCTIMST

AIIMS INI CET जनवरी 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट अनिवार्य है, जबकि NIMHANS और SCTIMST ने उम्र सीमा लागू की है। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार सभी स्टेप्स समय पर पूरे करने होंगे।

AIIMS INI CET Counselling: AIIMS INI CET जनवरी 2026 सेशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। एमडी, एमएस, एमडीएस और डीएम/एमसीएच कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने INI CET जनवरी 2026 एग्जाम क्वालिफाई किया है, वे सभी काउंसलिंग में शामिल होने के लिए एलिजिबल हैं। इस बार कुल 32,374 उम्मीदवार काउंसलिंग प्रोसेस में पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

OBC, EWS, SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के पास वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट होना जरूरी है। गलत या एक्सपायर सर्टिफिकेट की स्थिति में उम्मीदवार को इनएलिजिबल माना जाएगा।

विशेष संस्थानों की उम्र सीमा गाइडलाइन

इस काउंसलिंग प्रक्रिया में इस बार दो संस्थानों ने विशेष शर्तें लागू की हैं। NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST त्रिवेंद्रम ने अपने कोर्स के लिए ऊपरी उम्र सीमा तय की है। काउंसलिंग शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को इन दोनों संस्थानों की उम्र संबंधी गाइडलाइन जरूर चेक करनी चाहिए।

काउंसलिंग शेड्यूल

AIIMS INI CET जनवरी 2026 काउंसलिंग के लिए तय की गई महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं। उम्मीदवारों को सभी स्टेप्स निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरे करने होंगे।

  • मॉक राउंड चॉइस फिलिंग – 6 से 9 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
  • मॉक आवंटन परिणाम – 11 दिसंबर
  • पहला राउंड चॉइस फिलिंग – 12 से 13 दिसंबर
  • पहला राउंड आवंटन – 18 दिसंबर
  • सीट स्वीकार करना – 19 से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
  • दस्तावेज़ जमा/रिपोर्टिंग – 19 से 24 दिसंबर (शाम 5 बजे तक)
  • दूसरा राउंड आवंटन – 9 जनवरी
  • सीट स्वीकार करना – 10 जनवरी सुबह 11 बजे से 15 जनवरी शाम 5 बजे तक
  • दस्तावेज जमा/रिपोर्टिंग – 10 जनवरी सुबह 11 बजे से 15 जनवरी शाम 5 बजे तक

इन स्टेप्स के जरिए AIIMS संस्थानों, JIPMER पुडुचेरी, NIMHANS बेंगलुरु, PGIMER चंडीगढ़ और SCTIMST त्रिवेंद्रम में एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम और एमसीएच कोर्स में एडमिशन मिलेगा।

रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

काउंसलिंग प्रोसेस में हिस्सा लेने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। सभी विकल्प सावधानी से चुनें और सबमिट करने से पहले एक बार दोबारा जरूर चेक करें।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइन

काउंसलिंग शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को निम्न नियम ध्यान में रखने चाहिए।

1 उम्र सीमा वेरिफाई करें।

NIMHANS और SCTIMST ने ऊपरी उम्र सीमा तय की है। इन संस्थानों में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवारों को इन नियमों की पुष्टि करनी चाहिए।

2 वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट जरूरी।

OBC, EWS, SC, ST और PwBD कैटेगरी के उम्मीदवार केवल वैलिड सर्टिफिकेट के साथ ही काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

3 शेड्यूल का पालन करें।

चॉइस फिलिंग, सीट एक्सेप्टेंस और रिपोर्टिंग निर्धारित तारीखों के अंदर पूरी करें। देरी की स्थिति में उम्मीदवार काउंसलिंग से बाहर हो सकते हैं।

4 राउंड 1 के बाद नियम लागू रहेंगे।

अगर पहले राउंड के बाद सीटें खाली रहती हैं, तो अगले राउंड में उम्र सीमा और डॉक्यूमेंट संबंधी नियमों का पालन पूर्ववत जारी रहेगा।

Leave a comment