अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष में नया मोड़, हिजबुल्ला और ईरान ने हाइफा रिफाइनरी पर किया मिसाइल हमला

ईरान और हिजबुल्ला ने हाइफा में तेल रिफाइनरी और नौसैनिक अड्डा निशाने पर लिया। अमेरिका और इजरायल ने सुरक्षा बढ़ा दी, मध्य-पूर्व तनाव बढ़ा।

ईरान और हिजबुल्ला ने इजरायल पर संयुक्त हमला किया। हाइफा की ऑयल रिफाइनरी और नौसैनिक अड्डा निशाने पर रहे। आग लगने और मिसाइल हमलों के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई, अमेरिका और इजरायल ने सतर्कता बढ़ा दी।

World News: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज 31वां दिन है। युद्ध की आग एक महीने से भी ज्यादा समय से बुझती नहीं दिख रही है और हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच ईरान और हिजबुल्ला ने इजरायल पर नया हमला किया है। इस हमले के बाद हाइफा में स्थित ऑयल रिफाइनरी और एक नौसेनिक अड्डा निशाने पर आया।

वीडियो फुटेज में देखा गया कि हाइफा की ऑयल रिफाइनरी में आग लग गई और वहां से काला धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले के बाद रिफाइनरी में मौजूद कर्मियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। फिलहाल, आग को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं।

हाइफा की रिफाइनरी पर हमला

अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष में नया मोड़, हिजबुल्ला और ईरान ने हाइफा रिफाइनरी पर किया मिसाइल हमला

ईरान ने आधिकारिक तौर पर दावा किया कि उसने हाइफा में स्थित तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। वहीं हिजबुल्ला ने कहा कि उसने हाइफा के एक नौसेनिक अड्डे पर मिसाइलें दागीं। हिजबुल्ला के इस हमले के बाद स्थानीय नौसैनिक अधिकारियों ने कहा कि अड्डे पर कोई बड़ा नुकसान अभी सामने नहीं आया है, लेकिन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग सीधे मिसाइलों की वजह से लगी या मिसाइलों के टुकड़ों के गिरने से। हालांकि, ईरान और हिजबुल्ला के हमलों ने हाइफा और उसके आसपास के क्षेत्र में भारी तनाव पैदा कर दिया है।

अमेरिका और इजरायल की प्रतिक्रिया

अमेरिका और इजरायल ने इस हमले को गंभीरता से लिया है। इजरायली सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वे हाइफा और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा देंगे और किसी भी नए हमले को रोकने के लिए तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने भी कहा कि वह क्षेत्र में स्थिति पर नजर रख रहा है और इजरायल के साथ तालमेल बनाए रखेगा।

Leave a comment