अमेरिकी टैरिफ विवाद पर गडकरी का करारा जवाब, 'मजबूत अर्थव्यवस्था से ही मिलेगी वैश्विक ताकत'

अमेरिका के 25% टैरिफ फैसले पर नितिन गडकरी ने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था और तकनीक से ही देश वैश्विक दबदबा बना पाते हैं। भारत को आत्मनिर्भर बनना होगा।

अमेरिका द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत देश ही वैश्विक दबदबा रखते हैं। भारत को आयात घटाकर निर्यात बढ़ाना चाहिए।

India US Trade Tensions: अमेरिका द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के एलान के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने साफ कहा है कि दुनिया में जो देश दादागिरी कर पा रहे हैं, उसके पीछे उनकी आर्थिक ताकत और तकनीकी क्षमता है। उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर बनने, आयात पर निर्भरता कम करने और निर्यात बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया। गडकरी ने विज्ञान और तकनीक को सभी समस्याओं का समाधान बताया और अनुसंधान संस्थानों को लक्ष्य आधारित शोध करने की सलाह दी।

अमेरिका ने लगाया 25% अतिरिक्त टैरिफ

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले कुछ उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इस फैसले के बाद भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। टैरिफ के मुद्दे पर देश में चर्चा तेज है और इसी संदर्भ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी राय रखी।

"आर्थिक और तकनीकी ताकत से ही संभव है दबदबा"

महाराष्ट्र के नागपुर स्थित विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि आज की दुनिया में जो देश अपनी शर्तें मनवा रहे हैं, वे ऐसा केवल इसलिए कर पा रहे हैं क्योंकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हैं और उनके पास उन्नत तकनीक है।

अमेरिकी टैरिफ विवाद पर गडकरी का करारा जवाब, 'मजबूत अर्थव्यवस्था से ही मिलेगी वैश्विक ताकत'

गडकरी ने कहा कि अगर भारत को भी वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति बनानी है तो उसे अपने निर्यात को बढ़ाना और आयात को कम करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत की संस्कृति किसी पर धौंस जमाने की नहीं, बल्कि "वसुधैव कुटुंबकम" के सिद्धांत पर आधारित है, लेकिन ताकतवर बनना जरूरी है ताकि कोई दबाव न बना सके।

"आयात कम, निर्यात बढ़ाना होगा"

गडकरी ने कहा कि भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए जरूरी है कि हम अधिक से अधिक उत्पादन देश के भीतर करें और विदेशों को बेचें। उन्होंने कहा कि अगर निर्यात और अर्थव्यवस्था की दर बढ़ती है तो भारत को किसी के सामने झुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि तकनीक और संसाधनों से संपन्न देश ही अंतरराष्ट्रीय राजनीति और व्यापार में अपनी शर्तें मनवाने की ताकत रखते हैं। भारत को इस दिशा में तेजी से काम करना होगा।

तकनीक है सभी समस्याओं का समाधान

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि आज विज्ञान और तकनीक ही सभी वैश्विक चुनौतियों का समाधान है। जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक विकास तक, हर क्षेत्र में तकनीक की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही शक्ति है और इसी से भारत को विश्वगुरु बनने का मार्ग मिलेगा।

गडकरी ने देश के अनुसंधान संस्थानों, IITs और इंजीनियरिंग कॉलेजों को सलाह दी कि वे अपने शोध को देश की जरूरतों के अनुरूप ढालें। उन्होंने कहा कि केवल तकनीकी क्षेत्र ही नहीं, बल्कि कृषि, ऊर्जा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में भी नवाचार और शोध की जरूरत है।

Leave a comment