अपूर्वा मुखीजा सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। वह अपने फैशन और व्लॉग्स के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्हें करण जौहर के शो 'ट्रेटर' में सबसे चालाक खिलाड़ी के रूप में देखा गया।
एंटरटेनमेंट: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा कर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। अपूर्वा मुखीजा पहले भी चर्चा में रही हैं, जब वह समय रैना के शो इंडियाज गॉट टैलेंट में दिखाई दी थीं। उस दौरान उनके कुछ विवादित और अभद्र शब्दों की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब उनकी हालिया घोषणा ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
अपूर्वा मुखीजा: सोशल मीडिया की चमकती सितारा
23 साल की अपूर्वा मुखीजा सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा नाम हैं। अपने फैशन व्लॉग्स, इंस्टाग्राम पोस्ट और करण जौहर के शो ट्रेटर में ‘सबसे चालाक खिलाड़ी’ के रूप में दिखाई देने के कारण वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पर्सनालिटी, बोल्ड स्टाइल और विवादित अंदाज ने उन्हें सोशल मीडिया पर खास पहचान दिलाई है।
हाल ही में अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर एक बार फिर हलचल मचा दी। पोस्ट में उन्होंने इंडिया टूर की घोषणा की है, जो अक्टूबर से नवंबर 2025 तक पूरे देश में आयोजित किया जाएगा।
दिलजीत दोसांझ-जाकिर खान की राह पर अपूर्वा
अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "हेलो माय क्यूट लिटिल रेड फ्लैग्स," साथ ही उनके टूर की जानकारी साझा की गई। उनके इस टूर को नेशनल वाइड ऑर्गेनाइजर्स आयोजित कर रहे हैं। पोस्ट में कैप्शन था: "रिबेल और दोस्तों वाली एनर्जी जल्द ही आपके शहर में आ रही हैं। अपूर्वा उर्फ द रिबेल किड इंडिया में सब जगह पर अपना टूर करने वाली हैं।"
इस घोषणा के बाद उनके फैंस में उत्साह बढ़ गया है। कई लोगों ने कमेंट्स में पूछा कि वह कब उनके शहर में आएंगी। वहीं, उनके टूर और टैलेंट को लेकर सोशल मीडिया पर मिलेजुले रिएक्शन देखने को मिले।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
कुछ यूजर्स ने अपूर्वा मुखीजा के टूर और टैलेंट पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, "ये स्टेज पर क्या करेगी? बातें?" वहीं, दूसरे यूजर ने टिप्पणी की, "मुझे समझ नहीं आ रहा ये क्यों आ रही है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या ये हमें अनादर करना सिखाएगी? कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने गुस्से का इज़हार करते हुए कहा, "दुनिया क्रेज़ी हो गई है और ये दुर्भाग्य है कि इस चीज को सपोर्ट मिल रहा है। इस टूर का मकसद क्या है? लोगों को स्लैंग सिखाना और सम्मान कैसे नहीं करना है ये बताना? कोई सेंस ही नहीं है।"
हालांकि, ट्रोलिंग के बीच फैंस भी उत्साहित हैं। कई लोगों ने पोस्ट पर अपनी खुशी जाहिर की और अपूर्वा से उनके टूर की तारीखों और शहरों के बारे में जानकारी मांगी।