Apple जल्द करने जा रहा है बड़ा लॉन्च, इस महीने पेश होंगे पांच नए प्रोडक्ट्स

Apple अक्टूबर में M5 iPad Pro, AirTag 2, Apple TV 4K, HomePod mini 2 और Vision Pro 2 लॉन्च करेगा, सभी में बेहतर परफॉर्मेंस और AI फीचर्स।

Apple अक्टूबर में पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी अपने इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए M5 iPad Pro, AirTag 2, Apple TV 4K, HomePod mini 2 और Vision Pro 2 पेश करेगी। नए डिवाइस बेहतर प्रोसेसर, तेज कनेक्टिविटी और उन्नत AI फीचर्स के साथ आएंगे।

Apple October Launch 2025: टेक दिग्गज Apple इस अक्टूबर में पांच नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी में है। पिछले महीने iPhone 17 सीरीज, नई Watch और AirPods पेश करने के बाद कंपनी अब अपने इकोसिस्टम को और विस्तार देने जा रही है। नए लॉन्च में M5 चिप वाला iPad Pro, AirTag 2, नया Apple TV 4K, HomePod mini 2 और Vision Pro 2 शामिल होंगे। ये सभी डिवाइस अलग-अलग कैटेगरी में अपग्रेडेड परफॉर्मेंस और Apple Intelligence सपोर्ट के साथ पेश किए जाएंगे, जिससे यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलेगा।

M5 iPad Pro

Apple जल्द करने जा रहा है बड़ा लॉन्च, इस महीने पेश होंगे पांच नए प्रोडक्ट्स

पिछले साल डिस्प्ले अपग्रेड के बाद अब Apple अपने iPad Pro को नए प्रोसेसर के साथ अपडेट करने जा रही है। यह मॉडल M5 चिप से लैस होगा, जिसे 16GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें डुअल फ्रंट कैमरा और नया C1X मॉडम मिल सकता है, जिससे यह अब तक का सबसे तेज iPad बन जाएगा।

AirTag 2 बेहतर ट्रैकिंग और प्राइवेसी फीचर्स

चार साल बाद Apple अपना ब्लूटूथ ट्रैकर AirTag का नया वर्जन पेश करने जा रही है। इसमें नई अल्ट्रा वाइडबैंड चिप, बढ़ी हुई रेंज, और प्रीसिजन फाइंडिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने इसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल्स जोड़ने पर भी जोर दिया है। डिजाइन में मामूली बदलाव की उम्मीद है, लेकिन अंदरूनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड किया गया है।

Apple TV 4K

Apple जल्द करने जा रहा है बड़ा लॉन्च, इस महीने पेश होंगे पांच नए प्रोडक्ट्स

कई साल बाद Apple TV का नया मॉडल भी लॉन्च हो सकता है। अपकमिंग Apple TV 4K में A17 Pro चिप और N1 वायरलेस चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Apple Intelligence फीचर्स और Center Stage कैमरा भी दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर FaceTime कॉल्स का आनंद ले सकेंगे।

HomePod mini 2

2020 के बाद Apple पहली बार अपने स्मार्ट स्पीकर HomePod mini को अपडेट करने जा रही है। इसके नए वर्जन में Apple Intelligence सपोर्ट, बेहतर साउंड क्वालिटी, और अपग्रेडेड अल्ट्रा वाइडबैंड चिप मिलने की संभावना है। साथ ही इसमें N1 चिप भी जोड़ी जा सकती है, जो कनेक्टिविटी और परफॉर्मेंस दोनों को बेहतर बनाएगी।

Vision Pro 2 नए डिजाइन और AI फीचर्स के साथ

Apple का मिक्स्ड रियलिटी हेडसेट Vision Pro अब अपने दूसरे वर्जन में आने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vision Pro 2 में नया अपग्रेडेड चिपसेट, अधिक कंफर्टेबल स्ट्रैप, और आकर्षक ब्लैक फिनिश दी जाएगी। इसे AI फीचर्स और बेहतर कैमरा सिस्टम से भी लैस किया जा सकता है।

Leave a comment