Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone में 5500 mAh की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। फोन में क्रीज-फ्री डिस्प्ले, हाई-एंड A20 Pro चिपसेट और 12GB रैम मिलने की उम्मीद है। लॉन्च सितंबर में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ हो सकता है, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की परेशानी कम होगी।
iPhone Fold Features: Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च कर सकता है। यह फोन 7.8 इंच का इंटरनल और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले, 5500 mAh की बड़ी बैटरी, A20 Pro चिपसेट और 12GB रैम के साथ आएगा। क्रीज-फ्री स्क्रीन और मजबूत बैटरी के साथ यह फोन फोल्डेबल सेगमेंट में Apple की एंट्री को और मजबूत बनाएगा। iPhone Fold यूजर्स को बार-बार चार्जिंग की चिंता से राहत देगा और प्रीमियम अनुभव प्रदान करेगा।
iPhone Fold में कितनी बड़ी बैटरी मिलेगी?
लीक के अनुसार, ऐप्पल iPhone Fold में 5500 mAh की बैटरी दे सकता है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा, क्योंकि वर्तमान में iPhone 17 Pro Max में सबसे अधिक क्षमता वाली बैटरी 4823 mAh की है। नई सिलिकॉन-कार्बन टेक्नोलॉजी की वजह से अब फोल्डेबल फोन में भी इतनी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे यूजर्स को बार-बार चार्जिंग करने की झंझट से निजात मिलेगी।

बाजार में फोल्डेबल बैटरी का हाल
वर्तमान में Vivo X Fold 5G में 6000 mAh की बैटरी मिलती है, जबकि सैमसंग Galaxy Z Fold मॉडल में 4400 mAh से 5000 mAh तक की बैटरी दी जाती है। Google Pixel 11 Pro Fold में भी 6000 mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। iPhone Fold इन प्रतियोगियों के बीच अपनी बैटरी और क्रीज-फ्री डिस्प्ले के साथ अलग पहचान बना सकता है।
लॉन्च डेट और फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone Fold को iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 7.8 इंच का इंटरनल डिस्प्ले और 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले होगा। फोन की मोटाई फोल्ड होने पर लगभग 9mm रह सकती है। इसके रियर और फ्रंट में दो-दो कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें A20 Pro चिपसेट और 12GB स्टैंडर्ड रैम मिलने की संभावना है।
iPhone Fold अपनी बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले और हाई-एंड चिपसेट के साथ फोल्डेबल फोन सेगमेंट में Apple की मजबूत एंट्री साबित हो सकता है।











