मोतीलाल ओसवाल ने AU Small Finance Bank पर पॉजिटिव आउटलुक जताया। बैंक मजबूत बिजनेस ग्रोथ, स्थिर एसेट क्वालिटी और कम क्रेडिट कॉस्ट के साथ निवेशकों के लिए आकर्षक है। स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,100 रुपये तय किया गया।
Stock to buy: एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की चावल पर टैरिफ चेतावनी के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में रहा। इस माहौल में मोतीलाल ओसवाल ने बैंकिंग सेक्टर की कंपनी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance) पर पॉजिटिव आउटलुक रखा है। ब्रोकरेज का कहना है कि बेहतर बिजनेस ग्रोथ और कम्पाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) देने के लिए कंपनी मजबूत स्थिति में है।
टारगेट प्राइस
मोतीलाल ओसवाल ने एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर अपनी रेटिंग ‘BUY’ पर बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 1,100 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि वर्तमान स्तर 952.80 रुपये पर शेयर 15 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे सकता है। निवेशकों के लिए यह स्टॉक अभी खरीदने का अवसर माना जा रहा है।
मजबूत बिजनेस ग्रोथ और सेगमेंट परफॉर्मेंस
ब्रोकरेज के अनुसार, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलग-अलग सिक्योर्ड बिजनेस जैसे ऑटो फाइनेंस, मॉर्गेज और कमर्शियल बैंकिंग मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। कंपनी का ऑपरेटिंग मैट्रिक्स लगातार बेहतर हो रहा है और यह उद्योग में सबसे अच्छी बिजनेस ग्रोथ और कमाई की कंपाउंड वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) देने की स्थिति में है।
एसेट क्वालिटी और क्रेडिट कॉस्ट स्थिर
बैंक की एसेट क्वालिटी अब स्थिर होने के संकेत दे रही है। दूसरी तिमाही में स्लिपेज और क्रेडिट कॉस्ट में नरमी देखने को मिली है। माइक्रोफाइनेंस बिजनेस की लागत एफिशिएंसी में भी सुधार हुआ है। इससे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 में क्रेडिट कॉस्ट 1% के भीतर रहेगी और लंबी अवधि में यह 75-85 बेसिस पॉइंट के रेंज में स्थिर होगी।
शेयरों में जोरदार तेजी
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में पिछले नौ महीनों में 102 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 18 मार्च 2025 को शेयर 479 रुपये पर था और अब यह तेजी के साथ 952.80 रुपये पर बंद हुआ। एक महीने में शेयर 7%, तीन महीने में 39.55% और छह महीने में 26% बढ़ चुका है। एक साल में स्टॉक ने 67%, दो साल में 31% और तीन साल में 42% का रिटर्न दिया है। बैंक का बीएसई मार्केट कैप अब 72,582 करोड़ रुपये है।












