Aurangzeb Row: औरंगजेब विवाद पर गरमाई सियासत, अबू आजमी को पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस, जानिए पूरा मामला 

औरंगजेब की तारीफ पर अबू आजमी पर सियासी घमासान तेज, महाराष्ट्र पुलिस जल्द करेगी पूछताछ। फडणवीस ने नेहरू की किताब का जिक्र कर विपक्ष पर साधा निशाना।

औरंगजेब की तारीफ पर अबू आजमी की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस जल्द करेगी पूछताछ। फडणवीस ने नेहरू की किताब का जिक्र कर विपक्ष को घेरा, विधानसभा में सत्ता-विपक्ष के बीच तीखी बहस।

Abu Azmi On Aurangzeb: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी की मुश्किलें औरंगजेब की तारीफ के बाद लगातार बढ़ती जा रही हैं। महाराष्ट्र पुलिस उन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उनकी गिरफ्तारी तुरंत नहीं होगी, लेकिन इस पर तलवार लटक रही है।

फडणवीस ने नेहरू की किताब का दिया हवाला

Aurangzeb Row: औरंगजेब विवाद पर गरमाई सियासत, अबू आजमी को पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस, जानिए पूरा मामला 

महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के सम्मान को लेकर राजनीति गरमा गई है। औरंगजेब विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर हमला करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब ‘द डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ का जिक्र किया। उन्होंने विपक्ष से सवाल किया, "क्या वे इस किताब में छत्रपति शिवाजी महाराज पर की गई टिप्पणियों की निंदा करेंगे?"

अबू आजमी को जेल भेजने की चेतावनी

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने सवाल किया कि अबू आजमी को अब तक जेल क्यों नहीं भेजा गया। इस पर फडणवीस ने दो टूक जवाब दिया, "जरूर भेजेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि कोरटकर ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक की अपील की है, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर सबसे बड़ी बदनामी खुद नेहरू ने की थी।

Aurangzeb Row: औरंगजेब विवाद पर गरमाई सियासत, अबू आजमी को पूछताछ के लिए बुलाएगी पुलिस, जानिए पूरा मामला 

विधानसभा में विपक्ष और सत्ता पक्ष में टकराव

अबू आजमी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। विपक्ष ने इस पर सरकार को घेरते हुए सवाल किया कि पूर्व पत्रकार प्रशांत कोरटकर, अभिनेता राहुल सोलापुरकर और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। जब विपक्ष ने सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया, तो फडणवीस ने जवाबी हमला करते हुए कहा, "क्या विपक्ष नेहरू की किताब की निंदा करेगा?"

Leave a comment